Home » राजस्थान » युवक की गला रेंतकर हत्या, पैरों की अंगुलियां काटी:धरियावद सड़क पर खून से लथपथ मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

युवक की गला रेंतकर हत्या, पैरों की अंगुलियां काटी:धरियावद सड़क पर खून से लथपथ मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

युवक का गला रेंतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक के पैर की 3 अंगुलियां कटी हुई थी। शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान हैं। राहगीरों ने खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को बताया। सूचना पर एएसपी अशोक बिटोलिया, डिप्टी हितेष मेहता और थानाधिकारी हर्षराज सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुटे हैं।

मामला सलूंबर जिले के लसाड़िया थाना क्षेत्र में बुधवार का है। धामनिया गांव में लालपुरा नाका के पास धरियावद सड़क किनारे शव मिला है।

हत्या का कारण लगा रहे पता

लसाड़िया थानाधिकारी हर्षराज सिंह ने बताया- युवक देलाराम मीणा (30) निवासी लसाड़िया था। वह

मजदूरी करता था। धारदार हथियार से उसका गला रेता गया है। हत्या किसने और किस कारण से की है। इस बारे में पुलिस टीम जांच में जुटी है। संदिग्धों से पूछताछ करके और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

3 थानों का लगाया जाब्ता

थानाधिकारी ने बताया- तनाव की स्थिति को देखते हुए तीन थानों का जाब्ता लगाया है। घटना के बाद आस-पास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। माना जा रहा है कि हमलावर मृतक को मारकर सड़क किनारे शव पटककर फरार हो गए।

 

 

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की