Home » राजस्थान » नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर की कार नाले में अटकी:पीछा कर पुलिस ने पकड़ा, 77 किलो डोडा चूरा और कार जप्त जब्त

नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर की कार नाले में अटकी:पीछा कर पुलिस ने पकड़ा, 77 किलो डोडा चूरा और कार जप्त जब्त

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक तस्कर थाना सर्किल की पुलिस को चकमा देकर भगा गया। जिससे दूसरे थाना क्षेत्र में एक नाले में उसकी कार अटक गई और डैमेज हो गई। पुलिस ने से पीछा कर इस तस्कर को पकड़ लिया। इसके पास से अवैध डोडा चूरा बरामद किया है।

मामला सदर थाना क्षेत्र का है। सदर थाना पुलिस ने एक नाले में फंसी एक डैमेज कार से 76 किलो 940 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। सदर थाना प्रभारी उगमा राम ने बताया कि बीती देर रात मंगरोप थाना पुलिस ने एक कार को नाकाबंदी के दौरान रुकवाने की कोशिश की तो ड्राइवर पुलिस को चकमा देकर कार भगा ले गया। पुलिस ने पीछा करते हुये सदर थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर सदर पुलिस ने भी मंगरोप से आने वाले रुट पर नाकाबंदी कराई।

इस दौरान ये कार सदर थाना क्षेत्र के दांथल में रूपाहेली रोड पर नाले में फंसकर डैमेज हो गई। सदर थाना पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें चार कट्टों में 76 किलो 490 ग्राम डोडा-चूरा मिला। पुलिस ने डोडा चूरा और कार को जब्त कर चित्तौडग़ढ़ जिले के पारसोली थाना इलाके के गांव चावंडिया निवासी कैलाश जाट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच हमीरगढ़ थाना प्रभारी दिलीप सिंह के जिम्मे की गई है।

 

 

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की