अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर रेप कर प्रेग्नेंट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि 2021 पर सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से उसका संपर्क हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। 2022 में आरोपी ने मोबाइल नंबर लेकर मैसेज करना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी एक दिन उसके पति की गैर मजबूती में घर आया और पति को तलाक देकर उससे शादी करने के लिए कहा गया। आरोपी ने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ रेप किया। लंबे समय तक आरोपी उसे झांसा देकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाना रहा।
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई। इसकी सूचना उसने आरोपी को दी थी। आरोपी कुछ समय तक उसकी देखभाल करने लगा। बाद में उससे दूरियां बनाना शुरू हो गया। जब उसे बच्चा हुआ तब उसने इसकी सूचना दी तो आरोपी के द्वारा उसे धमकी देकर उससे दूर रहने के लिए कहा गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






