Home » राजस्थान » पाकिस्तानी फायरिंग में बीकानेर का जवान शहीद:कश्मीर में बॉर्डर पर सिर में लगीं गोलियां, हॉस्पिटल में दम तोड़ा

पाकिस्तानी फायरिंग में बीकानेर का जवान शहीद:कश्मीर में बॉर्डर पर सिर में लगीं गोलियां, हॉस्पिटल में दम तोड़ा

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के अनंतनाग में हुए पाकिस्तानी फायरिंग में बीकानेर के जवान रामस्वरूप कस्वां (24) शहीद हो गए। वे नोखा के पांचू गांव के रहने वाले थे। जिला प्रशासन के अनुसार, अनंतनाग में हमले के दौरान उन्हें सिर में गोलियां लगी थीं। आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जुलाई में ही अनंतनाग में उनकी पोस्टिंग हुई थी। उनकी पार्थिव देह को कल पांचू लाया जाएगा।

बड़े भाई भी सेना में हैं

जानकारी के अनुसार, रामस्वरूप कस्वां के बड़े भाई सहीराम भी सेना में हैं। शहीद होने के बाद सेना ने उनके परिजनों और बीकानेर प्रशासन को सूचना दी। कस्वां की पार्थिव देह कल (गुरुवार) बीकानेर पहुंचने की संभावना है। बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने रामस्वरूप के निधन पर शोक जताया है। कलेक्टर ने कहा- देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले कस्वां के परिवार के साथ प्रशासन और सरकार का पूरा सहयोग रहेगा।

रात 9 बजे हुई थी गोलीबारी

सेना के जवानों के लिए बीकानेर में वेलफेयर का काम करने वाले सीताराम सिहाग ने बताया- श्रीनगर के अनंतनाग में मंगलवार रात 9 बजे बॉर्डर पर गोलीबारी हुई थी। कस्वां आर्मी के तोपखाने में पोस्टेड थे। मूलरूप से कस्वां परिवार नोखा के केड़ली गांव का रहने वाला है। फिलहाल वे पांचू में रहते हैं। डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी कौशल्या से हुई थी।

पार्थिव देह को दिल्ली लाया गया

पार्थिव देह श्रीनगर से दिल्ली पहुंच चुकी है। इसके बाद बीकानेर लाने की कवायद शुरू की गई है। केड़ली गांव का एक जवान तुलसाराम सिहाग पिछले साल ही शहीद हुआ था।

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की