Home » राजस्थान » Dungarpur News: मां चाय बनाती रही… बेटे ने पड़ोसी के निर्माणाधीन घर जाकर लगा ली फांसी

Dungarpur News: मां चाय बनाती रही… बेटे ने पड़ोसी के निर्माणाधीन घर जाकर लगा ली फांसी

डूंगरपुर: रामसागड़ा थाना क्षेत्र में गामड़ी अहाडा यादव बस्ती में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक ने पड़ोस के निर्माणाधीन घर में फांसी लगाई. उस समय युवक की मां चाय बना रही थी. घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

रामसागड़ा थाना एएसआई नटवरलाल ने बताया कि कांतिलाल पुत्र मनजी यादव निवासी गामड़ी अहाडा यादव बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. कांतिलाल ने बताया कि उसका बेटा बंटी कल शाम के समय घर से गायब था. पत्नी घर में चाय बना रही थी. बेटे की आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई पता नही लगा. इस दौरान पड़ोस में भाई भाणजी पुत्र मनजी यादव के निर्माणाधीन घर में सीढ़ियों के दरवाजों से फांसी का फंदा लगाकर लटका हुआ मिला. इससे उसके बेटे बंटी की मौत हो गई थी.

पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही:
घटना के बाद सनसनी फैल गई और लोग इकट्ठे हो गए. वहीं सूचना पर रामसागड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. शव को फंदे से उतारने के बाद डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया. जहां परिजनों ने उसकी मौत पर किसी भी तरह के शक से इंकार कर दिया. वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है. युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश