Home » राजस्थान » *ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले 2 बीएलओ निलंबित*

*ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले 2 बीएलओ निलंबित*

जयपुर(सुनील शर्मा)निर्वाचन संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने वाले एवं बीएलओ ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।इसी क्रम में जयपुर के आदर्श नगर रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अयूब खान ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले 2 बीएलओ को निलंबित कर दिया है।

ईआरओ ने बताया कि उन्होंने बताया कि भाग संख्या-37 में कनिष्ठ सहायक श्री धर्मेन्द्र गुर्जर एवं भाग संख्या-129 में कनिष्ठ सहायक राजेन्द्र बैरवा को बतौर बीएलओ नियुक्त किया गया था। बीएलओ द्वारा वर्तमान में प्रगतिरत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के एकीकृत द्वितीय विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में आवंटित भाग संख्या के मतदान केन्द्र पर अनुपस्थित रहने के कारण मौखिक निर्देशानुसार 17 सीसीए नोटिस एवं ज्ञापन मय आरोप विवरण पत्र जारी किया गया।लेकिन कार्मिकों ने आदेश,नोटिस एवं अन्तिम नोटिस उपरान्त भी अपने उपस्थिति प्रस्तुत नहीं की।जिसके चलते चुनाव संबंधी आदेशों की अवहेलना करने पर उक्त बीएलओ को निलंबित कर दिया गया है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश