Home » राजस्थान » मेडिकल शॉप से 90 लाख का माल पार:3 नौकरों को रंगे हाथ पकड़ा तो कबूल की वारदात

मेडिकल शॉप से 90 लाख का माल पार:3 नौकरों को रंगे हाथ पकड़ा तो कबूल की वारदात

अजमेर के मेयो लिंक रोड स्थित दवा की दुकान के मालिक ने दुकान से करीब 90 लाख रुपए का माल चोरी हाेने का मामला दर्ज कराया और शक नौकरों पर जताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

थाना प्रभारी श्याम सिंह के अनुसार दुकान संचालक विनोद शर्मा ने बताया कि लंबे समय से दुकान से दवाएं चोरी हाे रही हैं। शक है कि दुकान पर काम करने वालों 3 नौकरों ने यहां से दवाएं पार कर दूसरे दवा विक्रेताओं काे बेची हैं। पुलिस ने दुकान संचालक से चोरी हुई दवाओं की डिटेल मांगी है। दुकान के नौकरों काे पुलिस ने जांच के दायरे में लिया है।

शक हाेने पर 3 नौकरों को रंगे हाथ पकड़ा

दवा विक्रेता भजनगंज निवासी विनोद शर्मा ने शिकायत देकर बताया कि वह करीब 25 वर्षों से विश्वकर्मा मेडिकल्स फर्म का संचालन कर रहा है। फर्म पत्नी के नाम से रजिस्टर्ड है। फर्म में नौकर दीपक साहू, रतनलाल और राकेश उर्फ रिंकू है। लगातार मुनाफा कम हाेने पर दुकान के स्टॉक का मिलान किया तो पाया कि दुकान से बड़ी मात्रा में दवाइयां गायब हैं। 14 जुलाई 2024 को नौकर दीपक साहू और रतन लाल से पूछताछ की।

तीनों की गाड़ी से चोरी की दवाइयां बरामद

इनके कब्जे से दुपहिया वाहन की डिक्की से चोरी की गई दवाइयां बरामद की। पकड़े जाने के बाद तीनों नौकरों ने चोरी करना कबूल किया। इनके यूपीआई खातों में लेन देन की डिटेल निकाली ताे पता चला कि नौकर दीपक साहू ने करीब 50 लाख, रतन लाल ने करीब 30 लाख और रिंकू ने करी 15 लाख रुपए की दवाइयां चोरी कर बेची थी। हालांकि दीपक साहू ने 30 लाख रूपए, रतन लाल ने 20 लाख रूपए और रिंकू ने 7 लाख रूपए लौटाने का भरोसा दिलाया है।

रतन लाल ने 10 लाख रूपए डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से और 10 लाख रूपए के दो चेक दिए हैं। दीपक साहू ने 2 लाख का चेक और रिंकू ने 5 लाख रूपए लाैटाए हैं। दुकान से चोरी की गई दवाइयों को बेचकर अर्जित लाखों रुपए को ठिकाने लगाने में आरोपियों के परिजनों की भी लिप्तता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11