Home » राजस्थान » तारीख-पे-तारीख के लिए सिस्टम कर रहे विकसित- अर्जुन मेघवाल:बोले- नेशनल लिटिगेशन पॉलिसी ला रहे हैं हम, सीजे ने कहा-अदालत में मैनपावर की कमी

तारीख-पे-तारीख के लिए सिस्टम कर रहे विकसित- अर्जुन मेघवाल:बोले- नेशनल लिटिगेशन पॉलिसी ला रहे हैं हम, सीजे ने कहा-अदालत में मैनपावर की कमी

राजस्थान यूनिवर्सिटी में आज विधि संकाय राजस्थान विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ता रजत जयंती सम्मान समारोह-राष्ट्रीय विधि संगोष्ठी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें देश में प्रचलित न्याय व्यवस्था के समक्ष आने वाली चुनौतियां के विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहे।

कार्यकर्म को संबोधित करते हुए अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- ‘तारीख पे तारीख’ के लिए एक सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इस सिस्टम को एजिंग एनालिसिस नाम दिया गया है। यह ई कोर्ट प्रोजेक्ट का थर्ड पार्ट है। इसमें सन 55 जैसे और सन 60 से चल रहे केस से भी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि नए कानूनों को लेकर हमने देश के सभी हाईकोर्ट सीजे, सभी लॉ यूनिवर्सिटी, सभी लॉ एकेडमी सहित सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर सुझाव मांगे थे।

इसमें लॉ कमिशन ऑफ इंडिया की रिपोर्ट का भी इस्तेमाल किया है। नए कानूनों को ऐसे ही नहीं बदला गया है। इनको बदलने का परिणाम आपको जल्द दिखेगा। हम नेशनल लिटीगेशन पॉलिसी ला रहे हैं। इसमें ज्यूडिसीयरी और एडवोकट्स को लेकर भी काफी कुछ पार्ट लिया गया है।

इस दौरान राजस्थान हाईकोर्ट के सीजे एमएम श्रीवास्तव ने भी अदालतों में बढ़ते हुए मुकदमों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमने राजस्थान में अच्छा काम किया है। प्री लिटिगेशन के स्तर पर ही लाखों मुकदमों का निस्तारण किया है। स्थाई लोक अदालतों और राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से अदालतों में लंबित मुकदमों का भी अच्छे स्तर पर निस्तारण किया है।

जनता को न्याय दिलाने में बार और बैंच का बेहतर सहयोग जरुरी है। रही बात न्यायालयों में लंबित मुकदमों के लिए सभी जिम्मेदार हैं। इसके लिए अकेले एक को जिम्मेदार ठहराना गलत होगा। उन्होंने कहा कि अदालतों में इंफ्रास्ट्रक्चर और मेनपावर की कमी के कारण समय पर मामलों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।

इस दौरान मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि अदालतों में मुकदमों का बढ़ना यह बताता है कि आज भी पूरी दुनिया में भाई माता-पिता और पत्नी पर विश्वास नहीं है। तो वो कोर्ट आते हैं। उन्हें आज न्यायालय पर ही विश्वास है, और वहां से न्याय मिलने का भी विश्वास है।

कार्यक्रम में राजस्थान हाईकोर्ट सीजे एमएम श्रीवास्तव राजस्थान सरकार में विधि एवं न्यायमंत्री जोगाराम पटेल सहित हाईकोर्ट के सीनियर मोस्ट जस्टिस चन्द्रशेखर जस्टिस अविनाश झींगन, महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद RU कुलपति अल्पना कटेजा और वरिष्ठ पत्रकार यशवंत व्यास सहित काफी संख्या में अधिवक्ता और विधि विद्यार्थी मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11