Home » राजस्थान » शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, कहा- झारखंड में लागू होगा NRC नागरिकता का बनेगा रजिस्टर

शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, कहा- झारखंड में लागू होगा NRC नागरिकता का बनेगा रजिस्टर

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने NRC को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि झारखंड में NRC लागू होगा. नागरिकता का रजिस्टर बनेगा. विदेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा.

झारखंड में भाजपा का विस्तृत संकल्प पत्र जल्द ही आने वाला है. यह चुनाव केवल मुख्यमंत्री बनाने या किसी पार्टी की सत्ता के लिए नहीं है. यह झारखंड को बचाने का चुनाव है. बेटी, माटी और रोटी इन तीनों की रक्षा करना हमारा संकल्प है.

बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण झारखंड की डेमोग्राफी परिवर्तित हो रही है. संथाल परगना में आदिवासी आबादी 44% से घटकर 28% रह गई है. बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण हिंदू आबादी भी प्रभावित हुई है. वोट बैंक के लालच में हेमंत सोरेन और गठबंधन की सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है.

घुसपैठियों के आधार और वोटर आईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं, यह देश के लिए बड़ा खतरा है. आदिवासी बेटियों को भ्रम के जाल में फंसाकर उनसे शादी कर जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11