Home » राजस्थान » श्री गोविन्द देव जी मंदिर में आज होगा जन्माष्टमी उत्सव, सुरक्षा पूरी तरह से चाक चौबंद

श्री गोविन्द देव जी मंदिर में आज होगा जन्माष्टमी उत्सव, सुरक्षा पूरी तरह से चाक चौबंद

(जयपुर अनिल शर्मा) जयपुर के आराध्य श्री गोविन्द देव जी मंदिर में आज कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मंदिर प्रबंधक मानस गोस्वामी ने बताया कि दर्शनार्थियों के दर्शन की व्यवस्था तीन लाइनों में होंगे जिसमे एक लाइन आम जनता के लिए होगी जिसके सभी दर्शन करने वाले जूते चपल पहन कर जा सकते है वही दूसरी लाइन आम जनता के लिए जिसमे सभी भक्त भगवान के दर्शन कर सकेंगे।वही एक लाइन पास धारको के लिए होगी।जिसके माध्यम से सभी लोग दर्शन का लाभ ले सकेंगे जो लोग जलेबी चौक से आएंगे वह जय निवास उद्यान के पूर्वी गेट से बाहर निकलेंगे।जो लोग ब्रह्मपुरी,कंवर नगर प्रवेश करेंगे वह जय निवास उद्यान के पश्चिमी गेट से बाहर निकलेंगे। महंत

गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर जी का प्रातःमंगला झांकी पूर्व पंचामृत अभिषेक के बाद नवीन पीत वस्त्र धारण करवाए जाएंगे एवं विशेष अलंकार धारण कराये जायेगे।फूलो का विशेष शृंगार किया जायेगा वही कृष्ण जन्म से पूर्व व्रत कथा का पाठ होगा रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्म 31 तोपों की सलामी और आतिशबाजी के साथ होगा।रात्रि 12 बजे गोविन्द अभिषेक दर्शन खुलेंगे जिसमे पंडितो दुवारा वेद पाठ किया जायेगा एवं शालिग्राम पूजन,पांच द्रव्यों पूजन के बाद ठाकुर श्री जी का पंचामृत अभिषेक होगा।अभिषेक में 425 लीटर दूध,365 किलो दही,11 किलो घी,85 किलो बुरा एवं 11 किलो शहद काम में लिया जायेगा।मंदिर प्रशासन दुवारा सुरक्षा हेतु पुलिस दुवारा चिन्हित जगह पर सी.सी.टी वी कैमरे, 8 से 10 मेटल डिटेक्टर लगाये गए है।

महंत मानस गोस्वामी ने बताया कि करीबन 3000 कार्यकर्ता एवं 150 स्काउट भी सेवा में लगे रहेंगे।पुरे मंदिर प्रांगण को बांदरवाल से सजाया गया है और मन मोहक रोशनी की गयी है। मंदिर प्रशासन ने लोगो से अपील की है आपने साथ कीमती सामान (लेडीज पर्स व अन्य सामान), प्रसाद,फल, मिठाई,नारियल,लैपटॉप कैमरा अपने साथ नहीं लेकर आये।
आपको बता दे गोविंद देव जी मंदिर राजस्थान के जयपुर में स्तिथ है जिससे देखने के लिए देश प्रदेश से जनता ठाकुर जी के दर्शन के लिए जयपुर गुलाबी नगरी में लगातार अपनी हाजरी लगाते है।भक्तों का कहना है कि जो भी गोविंद जी के दर्शन दिल से करते है उनकी सभी मनो कामनाएं ठाकुर जी सुनते हे और उनकी सारी पीड़ा दूर हो जाती है।
वही राजस्थान के जितनी भी राजनीति पार्टियां है उनका भी ठाकुर जी से विशेष लगाव है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11