Home » राजस्थान » जयपुर में घर छोड़कर भागी विवाहिता:फंसाने की देती थी धमकी, पहले भी छोड़ चुकी घर

जयपुर में घर छोड़कर भागी विवाहिता:फंसाने की देती थी धमकी, पहले भी छोड़ चुकी घर

जयपुर में एक विवाहिता के घर छोड़कर भागने का मामला सामने आया है। ससुराल से भागने से पहले विवाहिता फंसाने की धमकी देती थी। इससे पहले भी विवाहिता घर छोड़कर भाग चुकी है। शिवदासपुरा थाने में लापता विवाहिता के पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

हेड कॉन्स्टेबल सुरेश सिंह ने बताया- गोनेर शिवदासपुरा निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 12 अक्टूबर को उसकी 32 साल की पत्नी घर से चुपचाप निकल गई। घर आने पर परिवार के लोगों ने पत्नी के नहीं मिलने के बारे में बताया। काफी जगह इधर-उधर तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। रिश्तेदारों और पत्नी के मम्मी-पापा को पूछने पर उन्होंने भी किसी प्रकार की जानकारी होने से मना कर दिया। चार दिन तक हर संभव ढूंढने के प्रयास के बाद 16 अक्टूबर को शिवदासपुरा में लापता पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई।

6 महीने घर से रही थी बाहर

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि घर से जाने से पहले वह उन्हें फंसाने की धमकियां देती थी। इससे पहले भी वह घर से भाग चुकी है। साल-2020 में 6 महीने तक वह घर से बाहर रही थी। थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस उसे नहीं ढूंढ पाई थी। करीब 6 महीने बाद वापस खुद ही घर लौट आई थी। पुलिस ने लापता विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश