जयपुर में एक घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी हो घई। स्कॉर्पियो चोरी करने बदमाश खुद की कार लेकर आए थे। मास्टर चाबी से लॉक तोड़कर बदमाश रात के अंधेरे में गाड़ी चोरी कर ले गए। घर के पास लगे CCTV में पूरी घटना कैद हो गई। इसमें बदमाश स्कॉर्पियो चोरी कर ले जाते दिखाई दे रहे है। मुहाना थाना पुलिस फुटेज के आधार पर स्कॉर्पियो चोरों की तलाश कर रही है।
ASI रामचन्द्र ने बताया- महावीर नगर-ए गोल्यावास मुहाना निवासी पंकज कुमावत (25) ने स्कॉर्पियो चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मंगलवार रात को उन्होंने घर के बाहर रोड किनारे पार्किंग में अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी की थी। देर रात बदमाश मास्टर चाबी से लॉक तोड़कर स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे नींद से जागने पर घर के बाहर जाकर देखने पर स्कॉर्पियो गाड़ी गायब मिली। पुलिस कंट्रोल रुम को स्कॉर्पियो की चोरी की सूचना देकर नाकाबंदी करवाई गई।
CCTV में कैद मिली करतूत
घर के पास लगे CCTV फुटेज को चैक करने पर स्कॉर्पियो चोरों की करतूत कैद मिली। स्कॉपियो चोरी करने आए बदमाश खुद की कार लेकर आए थे। मास्टर चाबी से लॉक तोड़कर स्कॉर्पियो बदमाशों ने चोरी की। स्कॉर्पियो चोरी कर ले जाते समय अपनी कार को भी पीछे-पीछे साथ ले गए। मुहाना थाना पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।






