Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में 7 साल की मासूम से रेप की कोशिश:खेलने के बहाने घर ले गया पड़ोसी, शोर मचाने पर मुंह दबाया किया बंद

जयपुर में 7 साल की मासूम से रेप की कोशिश:खेलने के बहाने घर ले गया पड़ोसी, शोर मचाने पर मुंह दबाया किया बंद

-जयपुर में 7 साल की मासूम के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। खेलने के बहाने आरोपी पड़ोसी लड़का उसको बहला-फुसलाकर घर ले गया। जबरदस्ती करने पर शोर मचाकर विरोध करने पर मुंह दबाकर बंद कर दिया। विश्वकर्मा थाने में पीड़िता के पिता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया है।

एडि.डीसीपी (SICUW) सुलेश चौधरी ने बताया- विश्वकर्मा के रहने वाले एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। वह परिवार सहित यहां रहते हैं। उनकी 7 साल की एक बेटी भी है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 13 साल का लड़का बहला-फुसलाकर साथ खेलने के बहाने बेटी को अपने घर ले गया। घर में मौका पाकर आरोपी ने मासूम के साथ रेप करने की कोशिश की।

जबरदस्ती करने पर मासूम ने शोर मचाकर विरोध किया। पकड़ में आने से बचने के लिए आरोपी ने मासूम का मुंह दबाकर बंद कर दिया। ढूंढते हुए पहुंचे परिजनों को मिली मासूम ने आपबीती सुनाई। पड़ोसी लड़के की करतूत का पता चलने पर पीड़ित बच्ची के परिजन विश्वकर्मा थाने पहुंचे। विश्वकर्मा थाने में पीड़िता के पिता ने आरोपी पड़ोसी लड़के के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत तुरंत कार्रवाई कर आरोपी लड़के को पकड़ लिया।

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश