Home » राजस्थान » जयपुर में ट्रेन की चपेट में आई युवती, मौत:शव को टुकड़े जगह-जगह बिखर गए, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी

जयपुर में ट्रेन की चपेट में आई युवती, मौत:शव को टुकड़े जगह-जगह बिखर गए, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी

जयपुर में आज सुबह साढ़े 8 बजे एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना महेश नगर फाटक की है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के टुकडों को एकत्रित किया। युवती की पहचान करतारपुरा सैनी कॉलोनी निवासी गीता के रूप में हुई है।

महेश नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल रणवीर सिंह ने बताया- सुबह युवती के ट्रेन से कटने की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम से मिली। इस पर पुलिस टीम मौके पर गई। मौके पर युवती की मां गीता सैनी मिली जो 28 ए करतारपुरा सैनी कॉलोनी की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि मृतका की शादी कुछ समय पहले हुई थी।

बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस मुर्दाघर में रखवा कर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को देने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। ट्रे्न की चपेट में आने और अन्य कारणों पर जांच की जा रही है। घटना के दौरान आसपास खडे़ लोगों से भी इस विषय में पूछताछ की जा रही है।

महेश नगर फाटक पर रेलवे ट्रेक पर बैठते हैं युवक

स्थानीय निवासी प्रेम चंद ने बताया- रेलवे लाइन पर सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में युवक बैठे हुए रहते हैं। कई बार उन्हें यहां पर बैठने के लिए मना किया जाता है, लेकिन उस के बाद भी यहां पर आकर बैठ जाते हैं। इससे कभी-भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। महेश नगर थाना पुलिस भी इन लोगों को समय-समय पर समझाती है, लेकिन उसके बाद भी यहां पर बड़ी संख्या में युवक बैठते हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश