Home » राजस्थान » जयपुर की होटल में युवती से गैंगरेप:जॉब के बहाने कॉल कर बुलाया, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

जयपुर की होटल में युवती से गैंगरेप:जॉब के बहाने कॉल कर बुलाया, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

जयपुर की एक होटल में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जॉब लगाने के बहाने कॉल कर युवती को होटल में बुलाया गया था। नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दो आरोपियों ने गैंगरेप किया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। रामनगरिया थाने में पीड़िता ने दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (सांगानेर) कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- चित्तौड़गढ़ निवासी 33 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। अगस्त-2024 में उसके पास रिंकू मीणा नाम के युवक ने कॉल किया। कॉल कर जयपुर के रामनगरिया इलाके में स्थित होटल का मैनेजर बोलना बताया। होटल के रिसेप्शन पर लेडीज स्टाफ की जरूरत होने की कहा। आपको जॉब की जरूरत होने का पता चलने पर कॉल किया है। होटल में रिसेप्शन पर जॉब लगाने का झांसा देकर मिलने के लिए होटल बुलाया।

युवती को उसका अश्लील वीडियो दिखाकर चुप करवाया

जॉब के लिए होटल जाने पर रिंकू मीणा और विनोद ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया गया। दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। होश आने पर विरोध करने पर मोबाइल में बनाया अश्लील वीडियो दिखाकर चुप करवा दिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर धमकाने लगे। टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने रामनगरिया थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया।

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश