Home » राजस्थान » सुसाइड की कोशिश, इंस्टाग्राम पर वीडियो किया अपलोड:युवक ने मैसेज लिखा- मैंने हर्ट किया सॉरी, आज के बाद नहीं दिखूंगा; पुलिस पहुंची घर

सुसाइड की कोशिश, इंस्टाग्राम पर वीडियो किया अपलोड:युवक ने मैसेज लिखा- मैंने हर्ट किया सॉरी, आज के बाद नहीं दिखूंगा; पुलिस पहुंची घर

प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने सुसाइड करने की कोशिश की। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड कर लिखा- BYY जिस किसी को भी मैंने हर्ट किया सॉरी। आज के बाद नहीं दिखूंगा, किसी को भी.. जा रहा हूं मैं। हो सके तो माफ कर देना पापा-मम्मी…।

वीडियो सामने आते ही पुलिस ने युवक का पता लगाया और उसके घर पहुंची। पूछताछ के बाद उसे और उसके परिवार को पाबंद कर सुसाइड नहीं करने के लिए समझाइश की। मामला अजमेर के अलवर गेट थाने का है।

वीडियो में लिखा- हर्ट किया तो सॉरी

अलवर गेट थाना प्रभारी श्याम सिंह चारण ने बताया- बुधवार रात 1:45 पर जिला पुलिस की सोशल मीडिया टीम को एक युवक की इंस्टाग्राम पर आईडी मिली थी। युवक ने एक वीडियो अपलोड कर रखा था। जिसमें उसने पंखे से कपड़ा बंधा दिखाई दे रहा था। वीडियो में लिखा कि… BYY जिस किसी को भी मैंने हर्ट किया सॉरी आज के बाद नहीं दिखूंगा किसी को भी.. जा रहा हूं मैं हो सके तो माफ कर देना पापा-मम्मी…

यवक के घर पहुंची पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया- एसपी वंदिता राणा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद से युवक को ट्रेस कर सुसाइड करने से रोकने के लिए निर्देश दिए। टीम ने युवक के इंस्टाग्राम आईडी को सर्च किया तो पता चला कि युवक अलवर गेट थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

अलवर गेट थाना पुलिस तुरंत युवक के घर पहुंची तो वह अपने कमरे में बैठा हुआ मिला। युवक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते उसने यह फैसला लिया था। इसके बाद पुलिस ने युवक और उसके परिवार से समझाइश कर पाबंद किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश