Poola Jada
Home » राजस्थान » कल से होगी जयपुर दिवस समारोह की शुरुआत:एक महीने तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, बॉलीवुड कलाकार करेंगे परफॉर्म

कल से होगी जयपुर दिवस समारोह की शुरुआत:एक महीने तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, बॉलीवुड कलाकार करेंगे परफॉर्म

जयपुर में 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक जयपुर दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नगर निगम हेरिटेज द्वारा एक महीने तक हर दिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ राजस्थान के कलाकार जयपुर में परफॉर्म करेंगे। इस दौरान आम जनता फ्री में सभी कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकेंगे।

मेयर कुसुम यादव ने बताया- जयपुर स्थापना दिवस के समारोह की शुरुआत शुक्रवार सुबह मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में गणेश पूजन के साथ शुरू हो जाएगी। इसके बाद राजधानी के सबसे पहले पोल गंगापोल स्थित गणेश जी की प्रतिमा का पूजन किया जाएगा। उन्होंने कहा- इस बार समारोह के अंतर्गत राजस्थानी रीति रिवाज और संस्कृति को बढ़ावा देते हुए कई आयोजन किए जाएंगे। इसमें राजस्थानी कार्यक्रम, सूफी कार्यक्रम, हेरिटेज वॉक, कत्थक नृत्य और बॉक्स क्रिकेट को भी शामिल किया गया है।

हेरिटेज वॉक का भी आयोजन किया जाएगा

यादव ने बताया- इस बार पर्यटक और स्थानीय लोगों को जयपुर शहर के हेरिटेज से परिचय कराने के लिए हेरिटेज वॉक का भी आयोजन किया जाएगा। जो शुक्रवार शाम छह बजे चांदपोल हनुमान मंदिर से शुरू होकर हवामहल तक जाएगी। इस दौरान शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश भी दिया जाएगा। शुक्रवार को ही गोविंद देव जी मंदिर में सुबह कथक नृत्य का आयोजन किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी

मेयर ने बताया- 21 अक्टूबर को जल महल की पाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी। 22 अक्टूबर को बड़ी चौपड़ पर कव्वाली कार्यक्रम किया जाएगा। 26 अक्तूबर को जय क्लब में बॉक्स क्रिकेट भी खेला जाएगा। इसके अलावा तीन नवंबर को स्टैच्यू सर्कल पर सवाई जय सिंह जयंती मनाई जाएगी। इसके साथ ही बॉलीवुड नाइट, भजन संध्या और कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के ख्यातनाम कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

यादव ने कहा- नगर निगम द्वारा जयपुर दिवस समारोह आम जनता की सहभागिता के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह समारोह आम जनता द्वारा आम जनता के लिए नगर निगम के सहयोग से आयोजित होगा। इसमें बड़ी संख्या में जयपुरवासियों द्वारा आर्थिक सहयोग भी किया जा रहा है। जिससे देश के ख्यात नाम कलाकार जयपुर में परफॉर्म कर जयपुर दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने का काम करेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश