Home » राजस्थान » SI पेपर लीक केस में नागौर में SOG की छापेमारी:7 लोगों को डिटेन किया; तीन दिनों से टीम ने रखी थी नजर

SI पेपर लीक केस में नागौर में SOG की छापेमारी:7 लोगों को डिटेन किया; तीन दिनों से टीम ने रखी थी नजर

SI पेपर लीक 2021 प्रकरण में स्पेशल ऑपरेशनल ग्रुप (SOG) ने शनिवार सुबह 5 बजे नागौर में छापेमारी की। कुचेरा इलाके के खजवाना गांव से 7 आरोपियों को डिटेन किया। इनमें फरार आरोपी के परिवार का एक सदस्य भी शामिल है। इनमें राम सिंह और सुनील कुमार शामिल हैं। दोनों अभ्यर्थी हैं।

आरोपियों को लेकर एसओजी की टीम कुचेरा थाने पहुंची। यहां सारी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद टीम सभी को 3 गाड़ियों में लेकर जयपुर के लिए रवाना हो गई।

कुचेरा थाना एसएचओ सुनील कुमार ने बताया- एसओजी की टीम ने कार्रवाई करने से कुछ ही देर पहले थाना पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी थी। अभी भी थाना क्षेत्र में एसओजी के अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

बताया जा रहा है कि खजवाना गांव निवासी 8 लोग काफी समय से SOG के रडार पर थे। पिछले 3 दिन से एसओजी टीम के सदस्य इनकी गतिविधियों पर‌ नजर रखे हुए थे। टीम की एक गाड़ी दो-तीन दिन से खजवाना इलाके में थी। सुबह कार्रवाई को अंजाम देने के लिए एसओजी के अधिकारी खजवाना पहुंचे थे।
अब तक 50 गिरफ्तार, आज 7 को डिटेन किया
एसआई भर्ती 2021 में पेपर लीक के मामले में एसओजी अब तक 50 ट्रेनी एसआई और पेपर लीक गैंग से जुड़े 30 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी भी कई ट्रेनी एसआई एसओजी के रडार पर चल रहे हैं। एसओजी ने इसी साल अप्रैल में पहली बार इस एग्जाम से जुड़े ट्रेनी एसआई की गिरफ्तारी की थी।

शनिवार की कार्रवाई से पहले एसओजी की टीम ने 9 अक्टूबर को जयपुर राजस्थान पुलिस एकेडमी (RPA) में बड़ी कार्रवाई की थी। यहां से चार ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों और जोधपुर से पकड़ी गई एक डमी कैंडिडेट को कोर्ट में पेश किया गया था। यहां से चारों को सात दिन के रिमांड पर भेजा गया था, जबकि डमी कैंडिडेट को तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया था।

एसओजी ने 5 ट्रेनी एसआई को हिरासत में लिया था, इनमें से एक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11