Home » राजस्थान » कोटा में डेंगू से 25 दिन में दूसरी मौत:10 दिन बुखार के बाद युवती ने तोड़ा दम, प्लेटलेट्स डाउन और ब्लड में था इंफेक्शन

कोटा में डेंगू से 25 दिन में दूसरी मौत:10 दिन बुखार के बाद युवती ने तोड़ा दम, प्लेटलेट्स डाउन और ब्लड में था इंफेक्शन

कोटा में डेंगू से 18 साल की युवती की शनिवार सबह मौत हो गई। युवती के 10 दिन से बुखार था। प्लेटलेट्स 56 हजार पहुंच चुकी थी। ब्लड मेंइंफेक्शन था। मल्टी ऑर्गन फेल हो चुके थे। जांच में डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में डेंगू से मौत का ये दूसरा केस है।

एमबीएस हॉस्पिटल के मेडिसिन यूनिट इंचार्ज डॉक्टर श्याम बिहारी ने बताया-18 साल की दिव्या मेहरा प्रेम नगर अफोर्डेबल योजना में रहती थी। मरीज हॉस्पिटल में देरी से आई। परिजन 6-7 दिन तक बाहर इलाज करवाते रहे। 16 अक्टूबर को हॉस्पिटल में एडमिट हुई। युवती के 10 दिन से बुख़ार था। उसकी स्थिति खराब थी। प्लेटलेट्स 56 हजार थे। ब्लड में इंफेक्शन था। मल्टी ऑर्गन फेल हो चुके थे। 17 को एलाइजा जांच में डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। शनिवार सुबह 11 बजे के आस-पास उसकी मौत हो गई।

सीएमएचओ डॉक्टर जगदीश सोनी ने बताया- युवती का आधार कार्ड में एड्रेस बारां जिले का है। डेथ ऑडिट व एलाइजा रिपोर्ट के बाद ही डेंगू से मौत की स्थिति स्पष्ट होगी।

पिता बोले- गंदगी पर प्रशासन का ध्यान नहीं

युवती तीन भाई-बहन में सबसे छोटी थी। दिव्या 8वीं तक पढ़ी लिखी थी। पिता रघुराज ने बताया- कॉलोनी में जगह-जगह पानी फैला हुआ है। खाकी जगह और नालियों में लार्वा पनप रहा है। शिकायत के बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।

कोटा में डेंगू से दूसरी मौत

कोटा में अब तक डेंगू के 280 केस सामने आ चुके है। 25 सितंबर को राजकीय एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्रा नाजिया खानम की डेंगू से मौत हो चुकी है। जिले में स्क्रब टाइफस के केस भी लागतार बढ़ रहे है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11