राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कृषि विभाग में 14 विभिन्न पदनाम के कुल 241 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज यानी 21 अक्टूबर से शुरू हो गए है। कैंडिडेट्स 19 नवंबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- कृषि विभाग के लिए राजस्थान कृषि अधीनस्थ सेवा नियम, 1978 एवं राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र के लिए राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, लिपिक वर्गीय और चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्ते) नियम, 2014 तथा राजस्थान कृषि सेवा नियम, 1960 के अन्तर्गत यह भर्ती निकाली।
वैकेंसी डिटेल्स :
सहायक कृषि अधिकारी (NSA) : 115 पद
सहायक कृषि अधिकारी (SA) : 10 पद
स्टैटिकल ऑफिसर : 18 पद
एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर : 98 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
बीएससी एग्रीकल्चर या हॉर्टिकल्चर की डिग्री होनी चाहिए।
स्टैटिकल ऑफिसर के लिए मैथमेटिक्स और स्टैटिक्स से कम से कम सेकेंड डिवीजन एमएससी पास होना चाहिए।
एमएसससी एग्रीकल्चर किया हो जिसमें स्टैटिक्स स्पेशल सब्जेक्ट हो या एमएससी स्टैटिक्स किया होना चाहिए।
सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को देवनागरी में हिंदी लिखने, पढ़ने और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
फीस :
सामान्य, ओबीसी क्रीमीलेयर और सबसे पिछड़ा वर्ग क्रीमीलेयर : 600 रुपए
एससी, एसटी, दिव्यांग उम्मीदवार : 400 रुपए
आयु सीमा :
18 से 40 साल
सिलेक्शन प्रोसेस :
रिटन एग्जाम के बेसिस पर।
सैलरी :
पद के अनुसार लेवल – 11 से लेवल – 14 के अनुसार।
कृषि विभाग की भर्ती के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए करें यहां क्लिक
इन पदों के लिए भर्ती प्रोसेस जारी
भू-जल विभाग में तकनीकी सहायक- भू भौतिकी के 3 पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 अक्टूबर रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक
चिकित्सा शिक्षा ग्रुप-1 विभाग में बायोकेमिस्ट के 13 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए 6 नवंबर 2024 की रात्रि 12 बजे लास्ट डेट है। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक
मूल्यांकन विभाग में अनुसंधान सहायक के 26 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 नवंबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक तक किए जा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक
ऐसे करें अप्लाई
भ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर क्लिक करना होगा या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा।
इसके बाद सिटीजन ऐप (G2C) में अवेलेबल रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
पहली बार OTR करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा और आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक आईडी प्रूफ का डिटेल और डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य है।
लॉगिन कर सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन कर अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा।
यहां करें कॉन्टैक्ट
किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से या फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।





