Home » राजस्थान » संयुक्त वाल्मीकि सफाई श्रमिक संघ का अभिनंदन समारोह; भजनलाल शर्मा बोले- देश प्रदेश में वाल्मीकि समाज के योगदान बड़ा महत्व है

संयुक्त वाल्मीकि सफाई श्रमिक संघ का अभिनंदन समारोह; भजनलाल शर्मा बोले- देश प्रदेश में वाल्मीकि समाज के योगदान बड़ा महत्व है

जयपुर: संयुक्त वाल्मीकि सफाई श्रमिक संघ का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. यह समारोह जयपुर के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया. सफाई कर्मचारियों की भर्ती के चलते यह अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया.

इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आप जिस तरह समाज सेवा करते हैं, मुझे आपका सम्मान करना चाहिए, बीजेपी और वाल्मीकि समाज का नाता है, देश प्रदेश में वाल्मीकि समाज के योगदान बड़ा महत्व है. सफाई अभियान जन आंदोलन बन गया है.

वल्मीकि समाज हर कार्य में आगे रहता है. अगर बीमारी को दूर करना है, स्वच्छ रखना हो तो सफाई जरूरी होती है. पीएम के आह्वान पर सफाई अभियान जन-जन का अभियान बन गया है. वाल्मीकि समाज इस अभियान को सफल बनाने का काम कर रहा है.

कांग्रेस ने सफाईकर्मियों को कोई भर्ती नहीं निकाली. कांग्रेस के लोगों को सिर्फ चुनाव दिखता है. चुनाव के वक्त कांग्रेस के लोग ऐसी बात करते हैं जो कभी पूरी नहीं होती. चुनाव के वक्त ये लोग झूठ की बात करते हैं. हमने वाल्मीकि समाज के हिसाब से भर्ती निकाली है. पहले भी हमारी सरकार ने 21 हजार पदों पर भर्ती की थी.

भाजपा की सरकार हमेशा वाल्मीकि समाज के हित में काम करती है. पिछली सरकार ने भर्तियों में पेपर लीक किया है. हम 5 साल में 4 लाख भर्ती करेंगे. कांग्रेस के लोग कह रहे हैं. मैं उनसे कहना चाहता हूं. डायरी-पेन साथ में लेकर चले और हिसाब लगाते रहे. भाजपा जो कहती है वो करती है.

हमारी सरकार 5 साल में 10 लाख भर्तियां निकालेगी. हमने भर्तियों का कलेंडर निकाला, अभी और भी भर्ती कलेंडर आएंगे. अभी तो दो साल का कैलेंडर निकला गया है. मैं विश्वास दिलाता हूं हमारी सरकार आपके साथ है. आपके स्वागत और सम्मान कार्यक्रम से मैं अभिभूत हुआ हूं.

भजनलाल शर्मा ने आगे कहा कि मैं कांग्रेस की पीसी को सुन रहा था. वह कह रहे थे कि मुख्यमंत्री विदेश गए थे. पैसे लेकर ही नहीं आए. अरे भाई पैसे बोरी में भरकर थोड़ी लाते हैं. 1500 करोड़ के MoU किए हैं. सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य का हम ध्यान रखेंगे. सफाई कर्मचारियों को हम किट भी देंगे. स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरी मेहनत के साथ काम करे.

हमने संकल्प पत्र में जो वादे किए वो हम पूरे करेंगे. हमें हमारे राजस्थान को विकसित राज्य बनाना है. वाल्मीकि सफाई कर्मियों के बच्चों को सरकार जमीन देगी. बच्चों के हॉस्टल के लिए सरकार जमीन देगी. वहीं नवल जी महाराज का पैनोरमा बनाया जाएगा. नवल जी महाराज का पैनोरमा जोधपुर में बनाया जाएगा. 

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11