Home » राजस्थान » अभिनेता सलमान खान को फिर मिली धमकी, मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को आया धमकी भरा मैसेज

अभिनेता सलमान खान को फिर मिली धमकी, मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को आया धमकी भरा मैसेज

मुंबई: अभिनेता सलमान खान को फिर से धमकी मिली है. मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को धमकी भरा मैसेज है. लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी भरा मैसेज मिला है. ये मैसेज कल रात करीब 12 बजे का है. इस मैसेज में कहा गया है कि सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई पर एक गाना लिखा गया है. इस गाने लिखने वाले को जान से मारने की बात कही गई है.

धमकी में ये लिखा:

धमकी में लिखा गया है कि एक महीने के अंदर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा, गाना लिखने वाले की हालत ऐसी हो जाएगी कि वह अपने नाम से गाना नहीं लिख पाएगा. अगर सलमान में हिम्मत है तो वह उन्हें बचाएं.

इस मामले में मुंबई पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. और पुलिस जिस नंबर से धमकी आई है उसे ट्रेस करने में जुट गई है. मुंबई पुलिस ने बताया कि इस धमकी में यह नहीं बताया गया कि किस व्यक्ती ने इस गाने को लिखा है. और क्या गाना लिखा गया है.

बता दें कि बीते कुछ दिनों से सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी देने का सिलसिला ज्यादा तेज हो गया है. 22 दिनों में ये पांचवीं बार सलमान खान को धमकी मिली है. इससे पहले भी सलमान खान को धमकी मिल चुकी है.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की