Poola Jada
Home » राष्ट्रीय » आतंकवाद निरोधी सम्मेलन-2024: अमित शाह बोले- भारत के अंदर आतंकवाद से लड़ने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार हुआ है

आतंकवाद निरोधी सम्मेलन-2024: अमित शाह बोले- भारत के अंदर आतंकवाद से लड़ने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार हुआ है

नई दिल्ली: आतंकवाद निरोधी सम्मेलन-2024 के गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती है. हम आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

हमने NIA एक्ट में संसोधन किया है. आतंकवाद के खिलाफ मजबूत तंत्र तैयार किया है. आतंकवाद के खिलाफ हमारी ठोस रणनीति है. आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के उनके नारे को आज न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है. आजादी के 75 साल बीत चुके हैं.

देश की आंतरिक सुरक्षा और सीमाओं की सुरक्षा बनाए रखने के लिए अब तक 36,468 पुलिस कर्मियों ने बलिदान दिया है. मैं आज उन सभी को उनके सर्वोच्च बलिदान देने के जज्बे के लिए श्रद्धांजलि देना चाहता हूं. देश की ओर से उनके परिवारों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं.

मोदी के देश का प्रधानमंत्री बनने के 10 साल के भीतर भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ ठोस रणनीति अपनाई है. भारत के अंदर आतंकवाद से लड़ने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार हुआ है. अभी भी बहुत काम किया जाना बाकी है. पीएम मोदी के ‘आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस’ के आह्वान की दुनिया ने सराहना की है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की