जयपुर(सुनील शर्मा) भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा से प्रदेश का जन-जन जुड रहा है।यात्रा के दौरान दुष्कर्म पीडित परिवार,कर्ज से तंग किसानों सहित ऐसे लोग भी फरियाद और शिकायत लेकर आ रहे हैं जिनके परिवार के सदस्य की हत्या हो गई और उन्हे न्याय नहीं मिला।पूर्वी राजस्थान में जहां कांग्रेस के सात मंत्री सरकार में है वहां भी परिवर्तन संकल्प यात्रा को जनता का अपार सहयोग एंव जनसमर्थन मिल रहा है।बाडी और नदबई में छोटी छोटी स्वागत सभाओं में पांच-पांच हजार लोग एकत्रित होकर परिवर्तन के नारे लगा रहे हैं।अभी तक चारों यात्राओं में करीब 500 स्थानों पर स्वागत अभिनंदन के साथ ही 226 के करीब स्वागत सभाएं आयोजित हुई हैं।इसके अलावा 50 बडी जनसभाएं आयोजित की गई हैं जिनमें 9 केंद्रीय मंत्री,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया,राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर और कौर कमेटी के सदस्य शामिल हो रहे हैं।इसके अलावा स्थानीय विधायक एंव सासंद यात्रा के साथ चल रहे हैं।
कोई
राष्ट्रीय महामंत्री एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा में दलित वर्गों से लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है।बाडी,नदबई, धौलपुर,डूंगरपुर,उदयपुर,डबोक, जैसलमेर और करणपुर सहित एैसे काफी स्थान हैं जहां लोग महज स्वागत के लिए हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं।प्रदेेश की जनता मौजूदा अशोक गहलोत सरकार से पूरी तरह त्रस्त हैं।प्रदेश में बीते दिनों में 14 संतों की हत्या हो गई वहीं कई संतो ने प्रशासन से तंग आकर आत्महत्या कर ली।कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी राजस्थान आ रही हैं,और वे वहीं जाती हैं जहां भाजपा सरकार नहीं होती।मैं उनसे आग्रह करना चाहता हूं कि बीते कुछ दिनों में प्रदेश में 31 मासूमों के साथ दुष्कर्म और हत्या के वीभत्स अपराध हुए हैं।प्रियंका गांधी को उनके घर जाकर उन परिवारों को सांत्वना देनी चाहिए उनका हाल जानना चाहिए।प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत जो कि खुद गृहमंत्री हैं,उन्होने कभी भी विधानसभा में कानून व्यवस्था को लेकर एक शब्द तक नहीं बोला।जब उनसे प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही तो उन्हे गृृहमंत्री पद को तो मुक्त करना चाहिए।
राष्ट्रीय महामंत्री एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे राजस्थान आते हैं, लेकिन डीडवाना के उस दलित परिवार की पीडा में शामिल नहीं हुए जिनकी कुचल-कुचल कर हत्या कर दी गई। भीलवाडा भी नहीं गए जहां एक नाबालिग को दुष्कर्म के बाद भट्टी में डाल दिया।राहुल गांधी भी बांसवाडा आए लेकिन किसी दुष्कर्म पीडित परिवार से मिलने नहीं गए।खुद सरकार के मंत्री सरकार के खिलाफ बिजली की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।मुख्यमंत्री खुद टॉर्च की रोशनी में दस्तावेज पढ रहे हैं।वहीं एक मंत्री कहता है कि सीएम को काले झंडे दिखाओ तो मेवाराम जैन खुद की सरकार के विरोध में उतर आए हैं।
राष्ट्रीय महामंत्री एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बीते बीस दिनों की घटनाओं की बात करें तो धरियावद में एक दलित महिला को निर्वस्त्र करके घुमाया जाता है।धौलपुर में एक नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म होता है और जब न्याय नहीं मिलता तो वह नाबालिग तंग आकर आत्महत्या कर लेती है।पेपर लीक से तंग युवा, कर्ज और जमीन नीलामी से तंग किसान भी आत्महत्या कर रहे हैं।संत सियाराम,संत मोहनदास की हत्या हो या अन्य अवैध खनन और माफियाओं के कारनामें प्रदेश पूरी तरह तबाह हो गया।पुलिस अधिकारियों के ऊपर कांग्रेस के नेताओं का दबाव बनाना, जो उनके काले कारनामों का समर्थन नहीं करता उसका तबादला करा देना। दुष्कर्म पीडित परिवारों पर समझौते के लिए दबाव बनाना।भाजपा की सरकार बनते ही सभी ऐसे मामले जिनमें अन्याय हुआ है उन्हे री-ओपन करके पीडितों को न्याय दिलाया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया,प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ और प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज मौजूद रहे।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






