Home » राजस्थान » प्रागपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार:जान से मारने की नीयत से किया था हमला, कई दिनों से चल रहे थे फरार

प्रागपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार:जान से मारने की नीयत से किया था हमला, कई दिनों से चल रहे थे फरार

प्रागपुरा पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। शिप्रा राजावत के सुपरविजन व प्रागपुरा थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व मे थाना प्रागपुरा पर गठित टीम ने फरार चल रहे आरोपी कैलाश चंद (56) पुत्र रूडा राम निवासी चान्दोडीया तन बुचारा, ओमप्रकाश (32) पुत्र कैलाश चंद निवासी चान्दोडीया तन बुचारा, हंसराज (30) पुत्र कैलाश चंद निवासी चान्दोडीया तन बुचारा को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की।

प्रागपुरा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बाबूलाल निवासी बुचारा ने मामला दर्ज दर्ज करवाया था कि 30 अक्टूबर 2024 को अभियुक्त कैलाश चंद वगैरह ने परिवादी के परिवार पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले मे गंभीर चोटे आई है। जिस पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान