Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में खड़े ट्रेलर में घुसा ट्रोला, ड्राइवर की मौत:क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा शव, क्रेनों की मदद से निकाला बाहर

जयपुर में खड़े ट्रेलर में घुसा ट्रोला, ड्राइवर की मौत:क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा शव, क्रेनों की मदद से निकाला बाहर

जयपुर में सोमवार देर रात खड़े ट्रेलर में पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रोला जा घुसा। हादसे में ट्रोले के क्षतिग्रस्त केबिन में फंसने से ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि खलासी घायल हो गया। बगरू थाना पुलिस ने क्रेनों की मदद से शव को क्षतिग्रस्त केबिन को तोड़कर बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। घायल खलासी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में हादसा ट्रेलर के ब्रेक डाउन होने से बीच रोड पर खड़े हो जाने से हुआ है।

SHO (बगरू) मोती लाल शर्मा ने बताया- हादसा NH-28 पर दहमी बालाजी फ्लाईओवर के पास हुआ। रात करीब 1 बजे टाइल्स से भरे ट्रेलर के अचानक ब्रेक हाउस हो गए। जिसके कारण वह बीच रोड पर खड़ा हो गया। इसी दौरान बीच रोड पर खड़े ट्रेलर में पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रोला जा घुसा। तेज धमकाने के साथ ही ट्रोले का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चकनाचूर हुए केबिन में ड्राइवर और खलासी फंसकर गंभीर घायल हो गए। एक्सीडेंट की सूचना पर बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से केबिन में फंसे खलासी को गंभीर हालत में बाहर निकाला। जिसे तुरंत एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।

केबिन को तोड़कर निकाला ड्राइवर का शव केबिन के क्षतिग्रस्त होने से फंसे ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर बुलाई क्रेनों की मदद से केबिन को तोड़ा गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने क्रेनों की मदद से ट्रेलर और ट्रोले को जब्त कर बगरू थाने खड़ा करवाया। जिसके बाद एक्सीडेंट की वजह से हाईवे पर लगे जाम को मशक्कत कर खुलवाया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक