Home » राजस्थान » जयपुर में जेडीए की तीन हाउसिंग स्कीम लॉन्च:अटल विहार स्कीम के लिए आवेदन शुरू; लॉटरी निकलेगी;वेयर-फॉर्म हाउस की योजना भी लाएंगे

जयपुर में जेडीए की तीन हाउसिंग स्कीम लॉन्च:अटल विहार स्कीम के लिए आवेदन शुरू; लॉटरी निकलेगी;वेयर-फॉर्म हाउस की योजना भी लाएंगे

जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से जयपुर में तीन हाउसिंग स्कीम को लॉन्च किया गया है। इनमें अटल विहार, गोविंद विहार और पटेल नगर स्कीम है। इनमें से बुधवार को अटल विहार आवासीय योजना के लिए आवेदन शुरू हो चुके है। इसकी लास्ट डेट 17 जनवरी रखी गई है।

जेडीए के जेडीसी आनंद ने बताया कि इन तीन आवासीय योजना में 756 प्लॉट है। अटल विहार स्कीम में 284 प्लॉट है। आवेदन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्राधिकरण के ऑफिशियल वेबसाइट jda.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

18 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

जेडीसी ने बताया कि अटल विहार आवासीय योजना जोन-12 में कालवाड़ रोड पर चक पीथावास उर्फ नारी का बास में विकसित की गई है। इस योजना में 284 प्लॉट है। ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर से 17 जनवरी तक होगा। इसके बाद 29 जनवरी के दिन लॉटरी निकाली जाएगी। जेडीए की अलट विहार योजना में सबसे ज्यादा 284 प्लॉट है। इसके लिए आरक्षित दर 14 हजार रुपए निर्धारित की गई है।

इनमें 45 वर्गमीटर तक के भूखंड आरक्षित रेट से 50 फीसदी कम और 46 से 75 वर्गमीटर तक की साइज के भूखंड पर आरक्षित दर की 80 फीसदी की रेट लागू होगी। इसके अलावा 76 से 120 वर्गमीटर का भूखंड आरक्षित रेट, 121 से 220 वर्गमीटर की साइज का भूखंड आरक्षित दर का 105 फीसदी और इससे बड़ी साइज के भूखंड पर 110 फीसदी रेट देनी होगी।

बाकी दो योजनाओं के लिए फरवरी में निकाली जाएगी लॉटरी

गोविंद विहार आवासीय योजना जोन-10 में गोविन्दपुरा-रोपाडा में विकसित की गई है। इसमें 202 प्लॉट है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 25 दिसंबर से 24 जनवरी तक चलेंगे। इसके बाद 5 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। गोविंद विहार योजना 18 हजार रुपए आरक्षित दर निर्धारित की गई है

वहीं पटेल नगर आवासीय योजना भी जोन-10 में खोरी-रोपाडा में विकसित की गई है। इसमें कुल 270 प्लॉट है। इस योजना में आवेदन की प्रारंभ तिथि 14 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगी। इसकी लॉटरी 24 फरवरी को निकाली जाएगी। पटेल नगर में 18 हजार रुपए आरक्षित दर निर्धारित की गई है।

आवासीय योजनओं के बाद जेडीए लॉन्च करेगा कॉमर्शियल प्रोजेक्ट

जेडीसी ने बताया कि आवासीय योजना के बाद जेडीए एग्रो वेयर हाउस, वेयर हाउस, फार्म हाउस, व्यवसायिक योजनाओं की प्लानिंग करेगा। इसके अलावा जोन-11 में ग्राम सिराणी, ग्राम चतरपुरा में दो, जोन-14 में ग्राम काठावाला, झुझारपुरा में दो योजनाएं लाई जाएगी। जोन-12 में नारी का बास, रोजदा, जयरामपुरा फॉर्म हाउस, जोन-11 में चिरोटा में नई योजनाओं की प्लानिंग की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक