Home » राष्ट्रीय » संसद का शीतकालीन सत्र खत्म, कुल 20 बैठकें:105 घंटे कार्यवाही चली; अडाणी-मणिपुर-अंबेडकर मुद्दे पर हंगामा हुआ

संसद का शीतकालीन सत्र खत्म, कुल 20 बैठकें:105 घंटे कार्यवाही चली; अडाणी-मणिपुर-अंबेडकर मुद्दे पर हंगामा हुआ

18वीं लोकसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार (20 दिसंबर) को समाप्त हो गया। यह सत्र 25 नवंबर से शुरू हुआ था। पूरे सत्र में कुल 20 बैठकें हुईं। दोनों सदन (लोकसभा और राज्यसभा) में लगभग 105 घंटे कार्यवाही चली।

सत्र के दौरान लोकसभा की प्रोडक्टिविटी 54%, राज्यसभा में 41% रही। सदन में कुल चार बिल पेश किए गए। हालांकि कोई पारित नहीं हो सका। सबसे चर्चित एक देश, एक चुनाव के लिए पेश हुआ 129 वें संविधान (संशोधन) बिल रहा।

इस बिल को समीक्षा के लिए 31 सदस्यीय जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) के पास भेजा गया। कमेटी में लोकसभा से 21 और राज्यसभा से 10 सांसदों को चुना गया है। कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी वाड्रा, मनीष तिवारी को शामिल किया गया है। भाजपा की तरफ से बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा और अनुराग सिंह ठाकुर समेत 10 सांसद हैं।

सत्र की शुरुआत अडाणी मुद्दे पर हंगामे से हुई। फिर विपक्षी सांसदों ने मणिपुर और किसानों का मुद्दा भी उठाया। सत्र खत्म होते-होते अंबेडकर मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। 19 दिसंबर को तो बात धक्का-मुक्की पर आ गई। दो बीजेपी सांसद घायल हो गए। राहुल पर आरोप लगा। उनके खिलाफ FIR हो गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)