Home » राजस्थान » सीकर में 2 कारें आपस में भिड़ी:सड़क किनारे डीपी से टकराई गाड़ी, घटना में कोई घायल नहीं

सीकर में 2 कारें आपस में भिड़ी:सड़क किनारे डीपी से टकराई गाड़ी, घटना में कोई घायल नहीं

सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात तापड़िया बगीची पर दो गाड़ियां साइड से टकरा गई। इनमें एक गाड़ी सड़क की दूसरी तरफ चली गई। जिसके एयरबैग भी खुल गए। वहीं दूसरी गाड़ी सड़क किनारे जा रुकी। हालांकि इस हादसे में कोई भी चोटिल नहीं हुआ।

घटना में क्षतिग्रस्त स्विफ्ट गाड़ी।
घटना में क्षतिग्रस्त स्विफ्ट गाड़ी।

रात्रिकालीन ड्यूटी ऑफिसर ASI राधेश्याम के मुताबिक घटना रात करीब 11 बजे तापड़िया बगीची के नजदीक हुई।क्रेटा गाड़ी फागलवा पेट्रोल पंप से कल्याण सर्किल की तरफ जा रही थी। वहीं स्विफ्ट गाड़ी कल्याण सर्किल से बजाज रोड की तरफ आ रही थी। इसी दौरान तापड़िया बगीची पर कट के नजदीक दोनों साइड से टकरा गई।

टक्कर के बाद क्रेटा गाड़ी तो सड़क किनारे रखे डीपी से जा टकराई और स्विफ्ट गाड़ी तापड़िया बगीची पर बने स्मारक के पास जा रुकी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस को कोई भी घायल नहीं मिला। पुलिस के अनुसार इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। दोनों ही गाड़ी चालकों के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं चाही गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान