Home » राजस्थान » LPG हादसे में बेटे की मौत,शव देख बिलख पड़े पिता:स्ट्रेचर को हाथ भी लगाने की हिम्मत नहीं हुई, घर में 1 जनवरी को शादी

LPG हादसे में बेटे की मौत,शव देख बिलख पड़े पिता:स्ट्रेचर को हाथ भी लगाने की हिम्मत नहीं हुई, घर में 1 जनवरी को शादी

जयपुर-अजमेर हाईवे पर शुक्रवार को एलपीजी टैंकर ब्लास्ट में उदयपुर के रहने वाले मोहम्मद फैजान (21) का निधन हो गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। फैजान का शव लेने उनके पिता अब्दुल सलिम और उनके जयपुर निवासी मामा एसएमएस मोर्च्यूरी पहुंचे। यहां उनके पिता बेटे को शव को देख रोने लगे।

फैजान के मामा इशाक मोहम्मद शेख ने बताया- फैजान बिजली से जुड़ा काम करता था। एक जनवरी को मेरी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर से गुरुवार रात रवाना हुआ था। शुक्रवार को इस हादसे में गंभीर घायल हो गया था। इसके बाद परिवार को भी दो दिन बार शामिल होना था। मेरा घर झोटवाड़ा में है। यहां शादी समारोह होना था।

फेजान के पिता अब्दुल सलीम सर झुका कर मातम मनाते नजर आए।
फेजान के पिता अब्दुल सलीम सर झुका कर मातम मनाते नजर आए।

उन्होंने बताया- फैजान अपने पिता का इकलौता बेटा है। एक बहन ईरम है। फैजान के पिताजी पहले टैक्सी चलाया करते थे। बेटे ने परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए काम करना शुरू कर दिया था। फैजान के मामा ने दुख भरे शब्दों में कहा कि परिवार में शादी की खुशियों का आलम अब मातम में बदल गया है।

फेजान का शव मोर्चरी से बाहल लाते हुए वार्ड बॉय और उनके मामा।
फेजान का शव मोर्चरी से बाहल लाते हुए वार्ड बॉय और उनके मामा।
मृतक फेजान (फाइल फोटो)
मृतक फेजान (फाइल फोटो)
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान