जयपुर में सोशल मीडिया पर टास्क के जरिए 5.50 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। साइबर क्रिमिनलर्स ने लिंक भेजकर टास्क देकर प्रॉफिट कमाने का लालच दिया। जाल में फसाने के लिए रुपए भी बैंक अकाउंट में डलवाए। मुहाना थाने में पीड़ित ने साइबर क्रिमिनलर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
ASI रामचन्द्र ने बताया- कृष्णा सरोवर कॉलोनी मुहाना निवासी अरुण शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 26 अप्रैल को उसके मोबाइल पर मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद का नाम आनंद बताया। सोशल मीडिया पर टास्क उपलब्ध करवाने और उनके बदले रुपए देने का काम करना बताया। सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम की कुछ प्रोफाइल को लाइक व शेयर करने के लिए 50 रुपए के हिसाब देने की लिखा।
मैसेज पढ़कर अरुण ने उसके बारे में ओर जानकारी मांगी। एक टास्क के रूप में बताकर 2 हजार रुपए निवेश करने की बोला। रूपए बताए बैंक अकाउंट नंबर में डालने पर कुछ इंस्टाग्राम प्रोफाइल्स के लिंक उसे शेयर किए। लाइक कर टास्क पूरा होने पर 2500 रुपए ट्रांसफर किए।
टास्क पर देता रहा टास्क
दूसरे टास्क के बदले 9 हजार रुपए ट्रांसफर डलवाए। कहा गया- आपके पास टेलीग्राम पर एक लिंक आएगा। उसमें आपको जब हम बोले- तब बिट कॉइन पर ट्रेड करना होगा। जब हम बोले- तब उसे रोकना है। टास्क पूरा करने पर प्रॉफिट के रुपए उसे शो होने लगे, लेकिन उसके निकाल नहीं सकता था। रुपए निकालने के बारे में पूछने पर कहा- अभी 20 हजार तीसरे टास्क के डालो। उसके बाद 5 टास्क पूरा होने पर तुम्हारे रुपए प्रॉफिट के साथ बैंक अकाउंट में रिलीज हो जाएंगे।
टास्क पर टास्क देकर कुल 5.64 लाख रुपए ऐंठ लिए। अंतिम टास्क पूरा होने के बाद अपने रुपए मांगने ने पर साइबर क्रिमनलर्स ने कॉन्टैक्ट खत्म कर दिया। साइबर स्कैम में फंसकर रुपए गवाने का पता चलने पर पीड़ित ने मुहाना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।






