Home » राजस्थान » पर्यटन के प्रमोशन के लिए बनेगी एआर-वीआर फिल्में:डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने ली बैठक, पर्यटकों के लिए ऐप डवलप करने की कही बात

पर्यटन के प्रमोशन के लिए बनेगी एआर-वीआर फिल्में:डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने ली बैठक, पर्यटकों के लिए ऐप डवलप करने की कही बात

राजस्थान में पर्यटन की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पर्यटन विभाग को व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। पर्यटन भवन में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने राजस्थान को एक समग्र ब्रांड के रूप में विकसित करने और जयपुर समेत राज्य के अन्य जिलों को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभारने पर जोर दिया। बैठक में शासन सचिव पर्यटन विभाग रवि जैन और पर्यटन आयुक्त विजयपाल सिंह भी मौजूद थे।

बैठक में शासन सचिव पर्यटन विभाग रवि जैन और पर्यटन आयुक्त विजयपाल सिंह भी उपस्थित थे।
बैठक में शासन सचिव पर्यटन विभाग रवि जैन और पर्यटन आयुक्त विजयपाल सिंह भी उपस्थित थे।

व्यापक कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत पर्यटन क्षेत्र में हुए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) को धरातल पर उतारने के लिए विभाग को संकल्पित होकर कार्य करना होगा। इसके तहत, प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा शासन सचिव करेंगे और मासिक समीक्षा वह स्वयं करेंगी।

राज्य को समग्र ब्रांड बनाने की योजना दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान को एक समग्र ब्रांड के रूप में प्रचारित और प्रसारित किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एआर-वीआर तकनीक और आकर्षक फिल्मों का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि फिल्में ऐसी हों, जो स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों को देखने के लिए पर्यटकों में कौतूहल और जिज्ञासा जगाएं। इसके साथ ही, एक ऐसा मोबाइल ऐप विकसित करने पर भी जोर दिया गया जो पर्यटकों को गाइड और प्रेरित कर सके। बैठक में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट आयोजित करने पर भी चर्चा हुई।

आईफा की तैयारियों पर की चर्चा उपमुख्यमंत्री ने जयपुर में 7-9 मार्च, 2025 को आयोजित होने वाले 25वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार समारोह की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने नई पर्यटन नीति, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन, और राज्य के संग्रहालयों के विकास के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के निर्देश दिए।

साथ ही पर्यटन स्थलों के विकास पर भी बैठक में जोर दिया गया। इन मुद्दों पर रहा फोकस

  • महाराणा प्रताप पैनोरमा का विकास।
  • ऐतिहासिक स्थलों पर लाइट एंड साउंड शो आयोजित करना।
  • मोनूमेंट्स को अडॉप्ट करने की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करना।

चारदीवारी को लेकर हुई चर्चा जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र में लाइटिंग, सफाई और पार्किंग की समस्याओं के समाधान पर भी बैठक में चर्चा हुई। साइनेज को सुंदर और जानकारी पूर्ण बनाने के लिए निर्देश दिए गए। बैठक में जयपुर और राज्य के अन्य जिलों में राजस्थान दिवस के भव्य आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक