Home » राजस्थान » जयपुर में एक फ्लैट 3 लोगों को बेचा, करोड़ों ठगे:BMW लेकर कचरा फेंकने जा रहे आरोपी को पकड़ा; 4 बैंकों से भी ले चुका लोन

जयपुर में एक फ्लैट 3 लोगों को बेचा, करोड़ों ठगे:BMW लेकर कचरा फेंकने जा रहे आरोपी को पकड़ा; 4 बैंकों से भी ले चुका लोन

एक फ्लैट को रजिस्ट्री कर 3 अलग-अलग लोगों को बेचने के मामले में जयपुर पुलिस ने 1 बदमाश को पकड़ा है। पुलिस जब आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह BMW कार लेकर कचरा फेंकने जा रहा था। मामला जयपुर के मुहाना थाना इलाके का है।

मुहाना थाना सीआई मदनलाल कड़वासरा ने बताया- फ्लैट बेचने के नाम पर 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में देवेंद्र सिंघल उर्फ देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय वह घर से BMW कार लेकर कचरा फेंकने निकला था। देवेंद्र सिंघल के खिलाफ लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने 1 महीने पहले रिपोर्ट दी गई थी।

रिपोर्ट में बताया गया था कि देवेंद्र ने उसे एक फ्लैट दिया जिस के देवेंद्र उनसे 50 लाख रुपए ले चुका है। आरोपी ने उस फ्लैट को अन्य लोगों को भी बेच दिया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

आरोपी देवेंद्र ने ठगी के लिए गैंग बना रखी है। गैंग के लोगों के नाम पर भी फ्लैट की रजिस्ट्री करवाकर बैंकों से करोड़ों रुपए लोन ले रखा है।
आरोपी देवेंद्र ने ठगी के लिए गैंग बना रखी है। गैंग के लोगों के नाम पर भी फ्लैट की रजिस्ट्री करवाकर बैंकों से करोड़ों रुपए लोन ले रखा है।

4 बैंकों और फाइनेंस कंपनी से भी लिया करोड़ों का लोन सीआई ने बताया- पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि देवेंद्र सिंह इस फ्लैट को पहले तीन लोगों को बेच चुका है। देवेंद्र ने उनसे भी रुपए लिए हैं। देवेंद्र ने बेचे गए फ्लैट पर चार बैंकों और फाइनेंस कंपनी से भी करोड़ों रुपए का लोन ले रखा है।

जांच में सामने आया कि देवेंद्र की पूरी गैंग है। इसने गैंग के अन्य लोगों के नाम पर भी फ्लैट की कई बार रजिस्ट्री करवा रखी है। इन रजिस्ट्री पर आरोपी अलग-अलग बैंकों से करोड़ों रुपए का लोन ले चुका है। आरोपी 10 से ज्यादा फाइनेंस कंपनियों को भी इसी प्रकार से चूना लगा चुका है। मुहाना थाने के एएसआई करण सिंह ने पीड़ित की शिकायत पर जांच की थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान