Home » राजस्थान » अजमेर में 2 नाबालिग लड़कियां हुई लापता:एक भजन कीर्तन में जाने का और दूसरी दुकान के लिए कहकर गई थी

अजमेर में 2 नाबालिग लड़कियां हुई लापता:एक भजन कीर्तन में जाने का और दूसरी दुकान के लिए कहकर गई थी

अजमेर शहर के 2 थाना क्षेत्रों में 2 नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में दोनों नाबालिक के परिवारों ने संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। गंज और अलवर गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस 1- गंज थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत देकर उसके भाई की बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ रही है। भतीजी भजन कीर्तन में गई थी, जो कि वापस घर नहीं पहुंची थी। जब वह घर खाना खाने गया तो पता चला कि भाई की बेटी घर पर नहीं पहुंची है। कैमरे चेक करने पर वह कहीं जाती हुई दिखाई दी। गंज थाना पुलिस ने चाची की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

केस 2- अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पिता ने शिकायत देकर बताया कि उसकी बेटी दुकान जाने की बोलकर घर से निकली थी। जो कि वापस घर पर नहीं पहुंचने पर तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की गई, लेकिन बेटी की किसी को जानकारी नहीं थी। पिता की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक