पंजाबी म्यूजिक के स्टार करण औजला ने आज जयपुर के जेईसीसी (जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर) में परफोर्म किया। करण के शो में शामिल होने राजस्थान समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से भी लोग पहुंचे । खास बात यह है कि इस कॉन्सर्ट में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जैजी बी भी गेस्ट परफॉर्मेंस देने पहुंचे।
बता दें कि करण औजला ‘इट वाज ऑल ए ड्रीम वर्ल्ड टूर’ कर रहे हैं। इस कॉन्सर्ट में फैंस बड़ी संख्या में शामिल हुए। जयपुर में भी करण औजला ने एक के बाद एक अपने हिट गानों की प्रस्तुति दी। इनमें हर गाने ने फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया। इस दौरान लाइट, साउंड सिस्टम और करण औजला की एनर्जी ने शाम को यादगार बना दिया। करण ने जयपुर के दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा- आप सभी का प्यार मेरी प्रेरणा है। इस तरह का स्वागत पाकर मैं अभिभूत हूं।

फैंस बोले- ये सपना सच होने जैसा
इस कॉन्सर्ट को दर्शकों ने इस साल के अंत का सबसे शानदार इवेंट बताया। एक फैन ने कहा- करण औजला और जैजी बी को एक साथ परफॉर्म करते देखना किसी सपने के सच होने जैसा है।















