Poola Jada
Home » राजस्थान » सीबीआई ने अपने ही डीएसपी के ठिकानों पर डाली रेड:4 राज्यों में 20 जगहों पर ली तलाशी, 55 लाख कैश मिले; 1.78 करोड़ के प्रोपर्टी डॉक्यूमेंट

सीबीआई ने अपने ही डीएसपी के ठिकानों पर डाली रेड:4 राज्यों में 20 जगहों पर ली तलाशी, 55 लाख कैश मिले; 1.78 करोड़ के प्रोपर्टी डॉक्यूमेंट

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए अपने ही एक डिप्टी एसपी ब्रजमोहन के ठिकानों पर रेड डाली। राजस्थान सहित चार राज्यों में सीबीआई टीमों ने 20 जगह सर्च की कार्रवाई की। डिप्टी एसपी के ठिकानों पर तलाशी में 55 लाख कैश, 1.78 करोड़ के प्रोपर्टी डॉक्यूमेंट और 1.63 करोड़ का संदिग्ध लेने-देन मिला है। सीबीआई ने भ्रष्टाचार व अन्य अपराधों के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई कर अपने ही डिप्टी एसपी ब्रजमोहन व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई बीएसएफबी (बैंक सिक्योरिटी एण्ड फ्रॉड ब्रांच) मुंबई में तैनात डिप्टी एसपी ब्रजमोहन मीणा उर्फ बी.एम.मीणा सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि डिप्टी एसपी ब्रजमोहन जांच के दायरे में आने वाले व्यक्तियों से अनुचित लाभ लिया करते है। रिश्वत की रकम के लेन-दन के लिए बिचौलियों और हवाला चैनल का इस्तेमाल किया। सीबीआई की ओर से अपने ही डिप्टी एसपी ब्रजमोहन के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

4 राज्यों में 20 जगह छापे सीबीआई टीमों ने बुधवार को राजस्थान के जयपुर, कोलकाता, मुंबई और नई दिल्ली में डिप्टी एसपी ब्रजमोहन के 20 ठिकानों पर रेड डाली। सीबीआई ने छापे मार 55 लाख कैश जब्त किया। छापे में बरामद डॉक्यूमेंट में ब्रजमोहन की 1.78 करोड़ की प्रोपर्टी और 1.63 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है। डिप्टी एसपी पर सीबीआई में दर्ज मामलों की जांच के दौरान संदिग्धों को धमका कर 5 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप है। जांच के दौरान रिश्वत के बदले संबंधित आरोपियों को केस से बाहर निकालने का लालच भी दिया जाता था।

बिचौलिए के जरिए पहुंची रकम रिश्वत की रकम बिचौलिए के जरिए डिप्टी एसपी ब्रजमोहन लेते थे। बिचौलिया हवाले के जरिए रिश्वत की रकम को ब्रजमोहन तक पहुंचाता था। 16 दिसम्बर को कथित तौर पर दो संदिग्धां ने बिचौलिए को 38 लाख रुपए दिए। बैकिंग चैनल के जरिए रुपयों को बिचौलिए ने इस रकम को नियमित कारोबारी लेन-देन के तौर पर छिपाने के लिए कई बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक