Home » राजस्थान » #राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर में रैन बसेरे का किया निरीक्षण

#राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर में रैन बसेरे का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार देर रात को जयपुर शहर में जरूरतमंद एवं निराश्रितों के लिए अल्बर्ट हॉल के नजदीक संचालित रैन बसेरे में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जयपुर शहर में संचालित समस्त रैन बसेरों में विश्राम करने एवं शयन की आवश्यकता से रूकने वाले जरूरतमंदों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं।साथ ही मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखने एवं एंट्री रजिस्टर को अच्छे से मेंटेन करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जेएलएन मार्ग पर सड़क किनारे रह रहे निराश्रित लोगों एवं दिव्यांगजन को सर्दी से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया।साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मीयता से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी और राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहयोग देने के लिए उन्हें आश्वस्त भी किया।इस अवसर पर नगर निगम ग्रेटर उप महापौर पुनीत कर्णावट सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक