Home » राजस्थान » उदयपुर में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत:ब्रेक फेल होने के कारण ट्रेलर ने टैंपो को मारी टक्कर, ड्राइवर भागा

उदयपुर में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत:ब्रेक फेल होने के कारण ट्रेलर ने टैंपो को मारी टक्कर, ड्राइवर भागा

उदयपुर में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे एनएच-27 पर गोगुंदा-पिंडवाड़ा के पास शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यह हादसा हुआ है। इस घटना में 9 लोग घायल हो गए हैं।

मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया था, इस कारण वह टैंपो से जाकर भिड़ गया। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौके से भाग गया।

एक्सीडेंट के बाद अफरा-तफरी मच गई और लाशें देर तक सड़कों पर पड़ी रही।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान