Home » राजस्थान » जरख ने किसान का पैर दबोचा,लोगों ने डंडे बरसाए, VIDEO:​​​​​​कुएं से बाहर निकालने पर झपटा, लोगों के मारने पर जंगल में भागा

जरख ने किसान का पैर दबोचा,लोगों ने डंडे बरसाए, VIDEO:​​​​​​कुएं से बाहर निकालने पर झपटा, लोगों के मारने पर जंगल में भागा

दौसा में जरख (हाइना) ने किसान पर हमला कर दिया। लोगों ने जबड़े में फंसे किसान के पैर को छुड़ाने के लिए जरख को पकड़कर खींचा। इस दौरान जरख पर डंडे बरसाए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला बांदीकुई के नांगल लोटवाड़ा गांव का है।

दरअसल, गांव में शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे एक जरख कुएं में गिर गया। जरख की आवाज सुनकर गांव वाले कुएं के पास पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर बांदीकुई रेंज के वन विभाग की टीम शाम 5 बजे मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से 30 मिनट में जरख को बाहर निकाला।

शुक्रवार शाम 4 बजे जरख गांव के एक पुराने कुएं में गिर गया।
शुक्रवार शाम 4 बजे जरख गांव के एक पुराने कुएं में गिर गया।

फॉरेस्टर योगेश सैनी ने बताया- जरख जैसे ही कुएं से बाहर आया, तो उसने छलांग लगाकर भागने की कोशिश की। इस दौरान जरख ने राजू मीणा (50) का पैर पकड़ लिया। राजू मीणा ने बताया- रेस्क्यू के दौरान मैं मौके से करीब 30 मीटर दूर बाइक के पास खड़ा था। जरख जैसे ही बाहर आया तो उसने कूदकर भागने की कोशिश की।

इस दौरान रास्ते में मैं आ गया तो मुझ पर हमला कर दिया। जरख ने मेरा पैर जबड़े में दबा लिया। गांव वालों ने जरख को काबू किया। इससे पहले जरख ने गांव के ही रामजीलाल की बकरी को अपना शिकार बना लिया था।

फॉरेस्टर योगेश सैनी ने बताया- जरख को रेस्क्यू करने के दौरान हमने लोगों को मौके से हटने के लिए कहा था। मगर लोग नहीं हटे। इस दौरान जरख ने एक किसान को पकड़ लिया। जिसे छुड़वाने के लिए अन्य लोगों ने उसके डंडे मारे। फिलहाल जरख की तलाश की जा रही है।

देखिए… जरख के हमले से जुड़ी फोटोज

कुएं से निकलते ही जरख ने छलांग लगा दी और वहां मौजूद किसान पर हमला कर दिया।
कुएं से निकलते ही जरख ने छलांग लगा दी और वहां मौजूद किसान पर हमला कर दिया।
जरख के बाहर आने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया।
जरख के बाहर आने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया।
जरख को पकड़ने के बाद लोगों ने उस पर डंडे बरसाए।
जरख को पकड़ने के बाद लोगों ने उस पर डंडे बरसाए।
जरख के हमले में घायल हुआ किसान।
जरख के हमले में घायल हुआ किसान।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक