Home » राजस्थान » सूफी गायक बिस्मिल ने जयपुर में रचाई शादी:हल्दी-मेहंदी, संगीत सहित कई रस्मों का हुआ आयोजन, म्यूजिक डायरेक्टर साजिद भी रहे मौजूद

सूफी गायक बिस्मिल ने जयपुर में रचाई शादी:हल्दी-मेहंदी, संगीत सहित कई रस्मों का हुआ आयोजन, म्यूजिक डायरेक्टर साजिद भी रहे मौजूद

अपनी सूफी गायकी और ‘बिस्मिल की महफिल’ जैसे मशहूर कॉन्सर्ट्स के जरिए दुनियाभर में फेमस सूफी गायक बिस्मिल जयपुर में शिफा खान के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी का आयोजन जयपुर के कूकस स्थित होटल फेयरमॉन्ट में हुआ। यहां हल्दी, मेहंदी, सूफी नाइट और निकाह जैसे पारंपरिक समारोह भव्य रूप से संपन्न हुए।

शिफा खान मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के परिवार से ताल्लुक रखती है। बिस्मिल ने अपनी दुल्हन शिफा को ‘ग्राउंडेड, पॉजिटिव और बेहद विनम्र’ बताया। उन्होंने कहा- हमारी मुलाकात पारिवारिक संबंधों के जरिए हुई और समय के साथ हमारा बंधन मजबूत होता गया। हमारे परिवारों ने एक-दूसरे को तुरंत अपनाया और सबकुछ जैसे नियति का हिस्सा लगने लगा।

जयपुर में हल्दी, मेहंदी, सूफी नाइट और निकाह जैसे पारंपरिक समारोह भव्य रूप से संपन्न हुए।
जयपुर में हल्दी, मेहंदी, सूफी नाइट और निकाह जैसे पारंपरिक समारोह भव्य रूप से संपन्न हुए।

शादी के समारोह में सूफी और पारंपरिक संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। बिस्मिल ने अपने संगीत से हर फंक्शन को खास बनाया। सगाई से लेकर मेहंदी तक हर समारोह में संगीत प्रेमियों और परिवारजनों ने जमकर आनंद लिया। खास बात यह रही कि बिस्मिल ने संगीत समारोह में अपनी पत्नी शिफा के लिए एक विशेष गीत लिखा। मंच पर परफॉर्म किया, जिसे सुनकर सभी भावुक हो गए।

उन्होंने कहा- यह गीत शिफा के लिए मेरे दिल की भावनाओं का प्रतीक है। मैं चाहता था कि हमारी शादी संगीत की तरह दिल से दिल को जोड़ने वाली हो।

वेडिंग इवेंट में म्यूजिक डायरेक्टर साजिद मौजूद रहे।
वेडिंग इवेंट में म्यूजिक डायरेक्टर साजिद मौजूद रहे।

पारंपरिक रस्मों और व्यक्तिगत स्पर्श का मेल

हल्दी, मेहंदी और निकाह के अलावा सूफी नाइट और पोस्ट-वेडिंग पार्टी ने शादी समारोह को यादगार बना दिया। हर समारोह में पारंपरिक रस्मों के साथ बिस्मिल और शिफा की व्यक्तिगत पसंद का खूबसूरत तालमेल देखने को मिला। शादी में म्यूजिक इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए। बिस्मिल और शिफा की शादी जयपुर में एक भव्य उत्सव की तरह रही, जिसमें न केवल संगीत बल्कि प्यार और रिश्तों की मिठास भी झलकी।

शादी के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए बिस्मिल ने कहा- शादी दो आत्माओं के मिलन से कहीं अधिक है। यह एक ऐसा रिश्ता है जहां प्यार, विश्वास और सम्मान के साथ एक-दूसरे को प्रेरित किया जाता है। शिफा के साथ यह नई शुरुआत मेरे लिए जीवन का सबसे खूबसूरत युगल गीत है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक