Home » राजस्थान » ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत:जयपुर में सड़क क्रॉस करते हुए मारी टक्कर, खून ज्यादा बहने से दम तोड़ा

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत:जयपुर में सड़क क्रॉस करते हुए मारी टक्कर, खून ज्यादा बहने से दम तोड़ा

जयपुर के वीकेआई थाना इलाके में ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और 108 को घटना की जानकारी दी। 108 की सहायता से मृतक के शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

दुर्घटना वेस्ट के एएसआई रघुनंदन ने बताया- रविवार शाम 7 बजे वीकेआई रोड नम्बर 14 पर एक दुर्घटना होने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर गए। तब तक 108 की सहायता से लोगों ने बॉडी को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला है। जो इस दुर्घटना में पूरी तरह से टूट गया। इस मोबाइल को रिपेयर कराने के बाद मृतक की पहचान हो सकेगी। वहीं, मोबाइल में लगी सिम भी टूट गई, जिससे मोबाइल कम्पनी से दूसरी सिम निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

रोड क्रॉस करते हुए ट्रक ने चपेट में लिया

अब तक की जांच में सामने आया है कि मृतक रोड नम्बर 14 पर से शाम को रोड क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक की चपेट में वह आ गया। खून अधिक बहने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के कपड़ो की तलाशी के दौरान एक मोबाइल मिला जो टूट चुका था। वहीं, कुछ कागज मिले हैं, जो बिहार के हैं। मोबाइल नम्बर रिकवर होने पर मृतक के परिजनों से सम्पर्क किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान