Home » राजस्थान » ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत जयपुर पुलिस व सीएसटी की बड़ी कार्रवाई

ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत जयपुर पुलिस व सीएसटी की बड़ी कार्रवाई 

न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा*पुलिस आयुक्त जयपुर बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” एवं पुलिस मुख्यालय के मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये गये विशेष अभियान के तहत अति.पुलिस आयुक्त (प्रथम) कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देशन में जयपुर शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु सुशील कुमार बिश्नोई पुलिस उपायुक्त (अपराध) आयुक्तालय जयपुर,रिछपाल सिंह अति.पुलिस उपायुक्त संगठित अपराध आयुक्तालय जयपुर के निकट सुपरविजन में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम के राजेश कुमार सिंह एवं भवानी सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व कार्यवाही करते हुये आसूचना संकलन कर सूचनाओं पर पुलिस थाना शिवदासपुरा, भांकरोटा,रामनगरिया,करधनी, जयसिंहपुरा खोर,विधाधर नगर एवं सांगानेर की टीम के साथ अलग-अगल कार्यवाही करते हुये अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध 07 प्रकरण दर्ज कर 07 आरोपितगणों को गिरफ्तार किया गया एवं 01 नाबालिक को निरूद्ध किया गया।गिरफ्तार आरोपितगणों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी 16.83 ग्राम, स्मैक 3.39 ग्राम,गांजा 460.93 ग्राम एवं बिक्री की राशि 1,91,665 रूपये बरामद करने में सफलता अर्जित की गयी।

थाना भांकरोटा में आरोपित अजय सिंह एवं हंसराज के कब्जे से 16.83 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (वाणिज्यिक मात्रा) बरामद की गयी।उक्त कार्यवाही में सीएसटी से कानि.रामदयाल की अहम भूमिका रही है।

पुलिस थाना शिवदासपुरा जयपुर दक्षिण में आरोपित सुमित्रा देवी सांसी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 02.5 ग्राम एवं बिक्री राशि 1,90,450 रूपये बरामद किये गये।उक्त कार्यवाही में सीएसटी से कानि.जितेन्द्र कुमार यादव की अहम भूमिका रही है।

*गिरफ्तार आरोपित का नाम पता*

सुमित्रा देवी सांसी पत्नी स्व.गोरधन सांसी जाति सांसी उम्र 45 साल निवासी गांव सांसियो की ढाणी,अलीपुरा पुलिस थाना मेहन्दवास जिला टोंक हाल पार्थ नगर, चक सालिगरामपुरा पुलिस थाना शिवदासपुरा जिला जयपुर (मुकदमा नम्बर 27/25 थाना शिवदासपुरा)

अजय सिंह पुत्र रघुवीर सिंह जाति राजपूत उम्र 22 साल निवासी गांव रोडू थाना जसवंतगढ जिला नागौर हाल फ्लैट नम्बर 427 समन्वय आसरा सेज रोड थाना भांकरोटा जयपुर (मुकदमा नम्बर 19/25 थाना भांकरोटा)

हंसराज पुत्र कैलाश चन्द्र जाति जाट उम्र 242 साल निवासी रिंगण थाना जसवंतगढ जिला नागौर (मुकदमा नम्बर 19/25 थाना भांकरोटा)

पारस जैन पुत्र फूलचन्द जैन जाति जैन उम्र 51 साल निवासी म.नम्बर 25 गोपी नगर कॉलोनी 80 फिट रोड सांगानेर पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर हाल गुरु कृपा जैन ढाबा बॉम्बे अस्पताल चौराहे के पास पुलिस थाना रामनगरिया जयपुर (मुकदमा नम्बर 21/25 थाना रामनगरिया)

ज्योति सांसी पत्नी राहुल सांसी जाति सांसी उम्र 22 साल निवासी वार्ड नम्बर 09 रेल्वे स्टेशन के पास मुकुन्दपुगढ पुलिस थाना मुकुन्दगढ जिला झुन्झुनू हाल म.न.17 संजय सांसी का मकान बुरहान कॉलोनी मानपुर सडवा पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर (मुकदमा नम्बर 17/25 थाना जयसिंहपुरा खोर)

रोशनी सांसी पत्नी सोनी मालावत जाति सांसी उम्र 32 साल निवासी बिरोल तहसील नवलगढ झुन्झुनू हाल निवासी सर्वे नम्बर 546 बापु कच्ची बस्ती विधाधर नगर जयपुर (मुकदमा नम्बर 21/25 थाना विधाधर नगर)

नयनतारा पत्नी स्व.भंवर लाल जाति सांसी उम्र 64 साल निवासी गांव अरनिया नील पुलिस थाना मेहन्दवास जिला टोंक हाल झुग्गी झोपडी एलआईसी ऑफिस के पास पुलिस थाना सांगानेर जयपुर (मुकदमा नम्बर 24/25 थाना सांगानेर है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक