Home » राजस्थान » जयपुर में बिजनेसमैन से 5 लाख की लूट:धोखे से मिलने के बहाने बुलाया, कार के अंदर जबरन बैठाकर की मारपीट

जयपुर में बिजनेसमैन से 5 लाख की लूट:धोखे से मिलने के बहाने बुलाया, कार के अंदर जबरन बैठाकर की मारपीट

जयपुर में एक बिजनेसमैन से 5 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। बिजनेस डील के धोखे से मिलने बुलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। कार के अंदर जबरन बैठाकर मारपीट कर कैश लूटकर बदमाश फरार हो गए। सांगानेर थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों को सुराग नहीं लगा।

पुलिस ने बताया- लूट की वारदात कपड़ा बिजनेसमैन अभिषेक सक्सेना के साथ हुई। सांगानेर में बिजनेसमैन अभिषेक की कपड़े की दुकान है। दुकान पर कपड़ा देने के लिए एक युवक आता रहता था। जिसने सस्ता कपड़ा दिलाने के नाम पर बिजनेसमैन की डील करवाने की कहा।

शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे बिजनेस डील के बहाने धोखे से मिलने के लिए सांगानेर पुलिया के नीचे बुलाया। कपड़ा खरीदने के लिए 5 लाख रुपए लेकर बिजनेसमैन अभिषेक वहां पहुंचा।

कार में बैठे बदमाशों ने उसे जबरन अंदर बैठा लिया। कार में बैठाकर बिजनेसमैन से मारपीट कर रुपए छीन लिए। जैसे-तैसे विरोध कर बिजनेसमैन कार से नीचे कूदकर भाग निकला। उसके बाद बदमाश मौके से कार लेकर फरार हो गए। सांगानेर थाने में पीड़ित बिजनेसमैन ने लूट की शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस कार नंबर और दुकान पर कपड़े देने वाले युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक