Home » राजस्थान » जयपुर में पुलिस ने महिलाओं को घसीटा, थप्पड़ मारे;VIDEO:दो पक्षों में हुआ झगड़ा रोकने गई थी; पथराव में 2 पुलिसकर्मी और एक महिला घायल

जयपुर में पुलिस ने महिलाओं को घसीटा, थप्पड़ मारे;VIDEO:दो पक्षों में हुआ झगड़ा रोकने गई थी; पथराव में 2 पुलिसकर्मी और एक महिला घायल

जयपुर में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने हाथापाई के बाद एक-दूसरे पर पथराव किया। मामला शांत कराने पहुंची पुलिस ही महिलाओं के साथ मारपीट करने लगी। महिलाओं को सड़क पर खींचने और थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। मामला श्याम नगर थाना इलाके का गुरुवार रात का है। पुलिस ने राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। घायल हुई एक महिला ने कहा- राजनीतिक धौंस के चलते पुलिस ने हमारे खिलाफ ही कार्रवाई की।

DCP (साउथ) दिगंत आनंद ने बताया- श्याम नगर के कटेवा नगर में रहने वाले दो पड़ोसियों में रात करीब 10 बजे एक ट्रक को लेकर हुई कहासुनी झगड़े में बदल गई। दोनों ही पड़ोसियों के पक्ष में लोग इकट्ठा होने लगे। करीब डेढ़ घंटे बाद हाथापाई शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। झगड़े की सूचना पर श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने महिलाओं के साथ हाथापाई की। इस दौरान पुलिसकर्मी महिला को थप्पड़ मारते भी दिखे।
पुलिस ने महिलाओं के साथ हाथापाई की। इस दौरान पुलिसकर्मी महिला को थप्पड़ मारते भी दिखे।

पुलिस ने समझाया, लेकिन नहीं माने दिगंत आनंद ने बताया- पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुलिस के समझाने के बाद भी झगड़ा शांत नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को दूर करने की कोशिश की। इस दौरान पथराव होने पर दो पुलिसकर्मी और एक महिला घायल हो गई।

दिगंत आनंद ने बताया- पुलिस ने माहौल बिगड़ता देखकर डरा-धमकाकर दोनों पक्षों को एक-दूसरे से अलग किया। पुलिस ने तीनों घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई।

पड़ोसियों में हो रहे झगड़े को रोकने गई थी पुलिस।
पड़ोसियों में हो रहे झगड़े को रोकने गई थी पुलिस।

आरोप- पुलिसकर्मियों ने घसीटा घायल हुई महिला के पक्ष का आरोप है कि पथराव के चलते महिला के सिर में चोट लगी। लहूलुहान होने पर एम्बुलेंस को कॉल कर बुलाकर इंतजार कर रहे थे। झगड़े के दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने घर की महिलाओं को घसीटा।

रोड पर घसीटने के साथ ही एक पुलिसकर्मी ने महिलाओं से मारपीट भी की। दूसरे पक्ष के पावरफुल होने के कारण पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए हमारे ही दो लोगों को बंद कर दिया। दूसरे पक्ष के लोगों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की।

झगड़े के दौरान पुलिसवालों पर भी पत्थरबाजी की गई।
झगड़े के दौरान पुलिसवालों पर भी पत्थरबाजी की गई।

पहले से चल रहा था झगड़ा झगड़े में घायल महिला का आरोप है कि दोनों परिवार पिछले काफी सालों से यहां रह रहे हैं। राजनीतिक धौंस के चलते कॉलोनी की 30 फीट रोड पर कंस्ट्रक्शन मटेरियल का गोदाम बना रखा है। गोदाम पर आए दिन ईंट-पत्थर लेकर ट्रक आते-जाते रहते हैं।

रात के समय ट्रकों के कॉलोनी में लगातार आने-जाने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस वजह से कई बार पड़ोसी को समझाया भी, लेकिन वह नहीं माने। इसी बात को लेकर गुरुवार रात झगड़ा हो गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक