Home » राजस्थान » जयपुर में एक्सप्रेस हाईवे पर चलते ट्रेलर में लगी आग:केबिन जलकर कबाड़ में बदला, ड्राइवर व साथी ने कूदकर बचाई जान

जयपुर में एक्सप्रेस हाईवे पर चलते ट्रेलर में लगी आग:केबिन जलकर कबाड़ में बदला, ड्राइवर व साथी ने कूदकर बचाई जान

जयपुर में एक्सप्रेस हाईवे पर शुक्रवार दोपहर चलते ट्रेलर में आग लगने से दहशत फैल गई। ट्रेलर को रोक ड्राइवर व साथी ने कूदकर जान बचाई। आग से ट्रेलर का केबिन जलकर कबाड़ में बदल गया। करणी विहार थाना पुलिस ने एक दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया- तार के बंडल लेकर एक ट्रेलर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। दोपहर करीब पौने दो बजे एक्सप्रेस हाईवे से जाते समय सिरसी पुलिया के पास अचानक ट्रेलर के केबिन में आग लग गई। चलते ट्रेलर के केबिन से आग की लपटें उठते देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई। ड्राइवर ने तुरंत हाईवे पर रोड किनारे ट्रेलर को रोका। ट्रेलर में सवार ड्राइवर व उसके साथी ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

ट्रेलर में आग लगने की सूचना पर करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ट्रेलर का केबिन पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो गया। पुलिस का कहना है कि केबिन में शॉर्ट सर्किट में आग लगी। आग उठते देखकर ड्राइवर ने ट्रेलर को तुरंत रोक दिया। हादसे में किसी के झुलसने से मना किया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक