Home » राजस्थान » तेज रफ्तार कार ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर:जयपुर में भिड़ंत से क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहन, गश्त पर निकले थे पुलिसकर्मी

तेज रफ्तार कार ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर:जयपुर में भिड़ंत से क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहन, गश्त पर निकले थे पुलिसकर्मी

जयपुर में शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार ने पुलिस चेतक को टक्कर मार दी। चेतक में चार पुलिसकर्मी गश्त करने निकले थे। हादसे में क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को लोगों की मदद से रोड किनारे खड़ा करवाया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

एसएचओ राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया- रात करीब 10:30 बजे झोटवाड़ा थाने की चेतक में चार पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। कांटा चौराहे की ओर जाते समय तेज रफ्तार कार पीछे से पुलिस चेतक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसके साथ ही चेतक भी डेमेज हो गई।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई, जिससे जाम लग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता खुलवाया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त किया है। उसमें सवार दोनों युवकों को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक