Home » राजस्थान » पेड़ से उल्टा लटकाकर युवक से मारपीट, VIDEO:चोरी के शक में गांववालों ने पकड़ा; धमकाया- बाइक चुराई है, कबूल कर

पेड़ से उल्टा लटकाकर युवक से मारपीट, VIDEO:चोरी के शक में गांववालों ने पकड़ा; धमकाया- बाइक चुराई है, कबूल कर

बाड़मेर में एक युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़े फोटो-वीडियो सामने आए हैं। इसमें रस्सी के सहारे युवक को नीम के पेड़ से उल्टा लटकाया हुआ है। कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और धमका रहे हैं। कह रहे हैं- कबूल कर बाइक चुराई है। युवक कहता है- मैं बताता हूं, मेरे साथ चलो।

वीडियो बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना इलाके के खारवा ग्राम पंचायत के गांव मगा की ढाणी का बताया जा रहा है। घटनाक्रम शुक्रवार का है। वीडियो सामने आने के बाद गुड़ामालानी पुलिस एक्टिव हो गई। अब तक की जांच सामने आया कि युवक को चोरी के शक में पकड़ा गया था।

इसके बाद गांव के लोगों ने युवक को रस्सी से बांधा और लात-घूंसों और डंडों से पीटकर कबूल कराने की कोशिश की कि उसने चोरी की है। चोरी करना कबूल नहीं किया तो युवक को पेड़ से उल्टा लटका दिया।

युवक को उल्टा लटाकर की गई मारपीट।
युवक को उल्टा लटाकर की गई मारपीट।

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने कहा- वीडियो संज्ञान में आने के बाद गुड़ामालनी डीएसपी और थाना इंचार्ज को पता लगाने के लिए भेजा है। मारपीट करने वाले लोगों को पता लगाया जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरी जांच पड़ताल की जा रही है।

53 सेकेंड का वीडियो और दो फोटो आए सामने

सामने आया वीडियो 53 सेकेंड का है। इसके साथ में दो फोटो भी शेयर हो रहे हैं। एक फोटो में युवक के दोनों पैर बांधकर पेड़ से लटकाया हुआ है। वहीं दूसरा फोटो युवा सहित बुजुर्ग लोग खड़े हैं। युवक के पैर बंधे हुए हैं। वीडियो में एक युवक के दोनों पैर बंधे हुए हैं। एक पैर के घुटने के नीचे डंडा फंसाकर बांधा गया।

युवक जोर-जोर से चिल्ला रहा है। पास में खड़े लोग कर रहे हैं कि कबूल कर कि तूने बाइक चुराई है। युवक बोलता है कि मैं बताता हूं। चलो मेरे साथ चलो। लोग कहते हैं- जल्दी बता कहां पर रखी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक