Home » राजस्थान » जयपुर के पॉश इलाके में दिन-दहाड़े महिला की हत्या:आधा घंटे घर में लूटपाट करते रहे आरोपी; टॉयलेट के बहाने भागने की कोशिश

जयपुर के पॉश इलाके में दिन-दहाड़े महिला की हत्या:आधा घंटे घर में लूटपाट करते रहे आरोपी; टॉयलेट के बहाने भागने की कोशिश

जयपुर के पॉश इलाके में हुई लूट और महिला की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों की गिरफ्तारी वारदात के करीब छह घंटे बाद टोंक से हुई। जयपुर लाने के दौरान दोनों ने भागने की भी कोशिश की। इस दौरान एक बदमाश के एक-एक पैर में फ्रैक्चर भी हो गया।

दरअसल, गुरुवार (16 जनवरी) शाम करीब विद्याधर नगर पुलिस को शाम 7.30 बजे एक महिला की हत्या की सूचना उन्हें मिली थी। महिला का नाम सरोज बंसल (55) था। डीसीपी (नॉर्थ) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि घर से ज्वेलरी और कैश भी गायब था। महिला के पति ने गोविंद बंसल ने पत्नी की हत्या की जानकारी दी थी।

सूत्रों के अनुसार बदमाशों को जानकारी थी कि महिला दिन में घर में अकेली होती है। पूरी प्लानिंग से ही उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

पड़ोस में रहने वाली बच्ची ने आरोपियों को देखा

एसएचओ राकेश ख्यालिया ने बताया कि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2 संदिग्ध बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर शाम करीब 5:30 बजे आए थे। जो करीब आधे घंटे तक घर में रुके। पड़ोस में रहने वाले एक बच्ची ने नकाबपोश बदमाशों को सरोज बंसल के घर से निकलते देखा था। बच्ची के अपने मम्मी-पापा को बताया तो उन्होंने सरोज के पति गोविंद बंसल को सूचना दी।

बंसल रात करीब 7:30 बजे घर पर पहुंचे तो पत्नी सरोज बेहोश मिली। सरोज के बंधक हालत में मिलने पर पड़ोसियों की मदद से गोविंद ने हॉस्पिटल पहुंचाया। महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं मिले है। सरोज के एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी। पति गोविंद बंसल छोटे भाई की स्टेशनरी की दुकान पर रहते हैं।

कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज में 2 संदिग्ध बदमाश नजर आए हैं। पुलिस अब पूरे इलाके के फुटेज खंगाल रही है।
कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज में 2 संदिग्ध बदमाश नजर आए हैं। पुलिस अब पूरे इलाके के फुटेज खंगाल रही है।

महिला ने शोर मचाया तो मुंह-नाक दबाया

जांच में सामने आया है कि एक बदमाश ने वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी की थी। रेकी के बाद अपने दो साथियों को लूट के लिए भेजा था। घर के अंदर सरोज से झड़प हुई। महिला के शोर मचाया तो बदमाशों ने अपने हाथ से उसका मुंह-नाक दबा दिया। सांस नहीं ले पाने के चलते सरोज की मौत हो गई। दोनों बदमाश लूट का माल समेट कर वहां से फरार हो गए।

दोनों आरोपी घायल, हॉस्पिटल में एडमिट

थानाधिकारी ने बताया कि हत्या कर भागे दोनों बदमाशों को CCTV फुटेज के आधार पर ट्रेस आउट किया गया। पुलिस टीम ने करीब 6 घंटे में दोनों बदमाशों को टोंक से पकड़ लिया है। टोंक से जयपुर लेकर आने के दौरान दोनों बदमाशों ने रास्ते में टॉयलेट जाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया।

रास्ते में दोनों बदमाशों ने भागने की कोशिश की। पीछा कर पकड़ने के दौरान दोनों बदमाश गड्ढे में गिर गए। इससे दोनों बदमाशों के एक-एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। घायल दोनों बदमाशों को कांवटिया हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। डॉक्टर्स ने दोनों घायल बदमाशों को SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। पुलिस इलाज के बाद जल्द ही दोनों बदमाशों को अरेस्ट कर पूछताछ करेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान