Poola Jada
Home » राजस्थान » गैंगस्टर की पत्नी बिजनेसमैन को देती थी धमकी:राजू ठेहट हत्याकांड में शूटर को दिए थे हथियार और रुपए; इटली से हुई गिरफ्तार

गैंगस्टर की पत्नी बिजनेसमैन को देती थी धमकी:राजू ठेहट हत्याकांड में शूटर को दिए थे हथियार और रुपए; इटली से हुई गिरफ्तार

राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने लॉरेंस विश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय बदमाश की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को इटली के ट्रेपानी शहर से दबिश देकर लोकल पुलिस की मदद से उसको पकड़ा गया है। आरोपी महिला अपने पति की मदद से टूरिस्ट वीजा पर देश से भागी थी। सुधा कंवर पर बिजनेसमैन को धमकी देने, फायरिंग करवाने के आरोप हैं। राजू ठेहट हत्याकांड में भी उसका हाथ सामने आया था।

एडीजी दिनेश एमएन ने बताया- एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय बदमाश अमरजीत विश्नोई की पत्नी सुधा कंवर (26) निवासी बीछवाल बीकानेर को गिरफ्तार करवाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटरपोल एजेंसी के साथ समन्वय बनाकर एजीटीएफ टीम ने कार्रवाई करवाई है। इटली की लोकल पुलिस के जरिए बुधवार को ट्रेपानी शहर के सिसली इलाके में दबिश देकर सुधा कंवर को पकड़ा गया।

गैंगस्टर रोहित गोदारा (सफेद शर्ट में) के साथ अमरजीत बिश्नोई (लाल शर्ट में)।
गैंगस्टर रोहित गोदारा (सफेद शर्ट में) के साथ अमरजीत बिश्नोई (लाल शर्ट में)।

बिजनेसमैन को धमकी, गोलीबारी तक करवाते दिनेश एमएन ने बताया- गैंगस्टर अमरजीत विश्नोई और उसकी पत्नी सुधा कंवर व्यापारियों को धमकी भरे कॉल कर जबरन वसूली करते हैं। वसूली के रुपए नहीं मिलने पर गैंग के बदमाश पीड़ित बिजनेसमैन और उसके परिवार पर गोलीबारी तक करते हैं। सुधा कंवर का पति अमरजीत विश्नोई रोहित गोदारा और गिरोह के अन्य सदस्यों के लिए ‘डब्बा कॉल’ की व्यवस्था करता था। अमरजीत को एजीटीएफ की सूचना पर पिछले साल 8 जुलाई को इटली में स्थानीय पुलिस के जरिए गिरफ्तार किया जा चुका है।

गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड में भी सहयोगी एडीजी ने बताया- गैंगस्टर अमरजीत की पत्नी सुधा कंवर (26) मूलत: मेड़ता सिटी (नागौर) की रहने वाली है। पहले पति से तलाक होने के बाद इसने अमरजीत विश्नोई के साथ शादी की थी और अपराध की दुनिया में शामिल होकर पति का साथ देने लगी। 3 दिसंबर 2022 को गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड के शूटरों में से मनीष उर्फ बच्चिया को सुधा कंवर ने रुपए ट्रांसफर कर और हथियार उपलब्ध करवाकर मदद की थी। पुलिस ने 5 फरवरी 2023 को मामले में सुधा कंवर को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।

अमरजीत बिश्नोई के खिलाफ 8 से ज्यादा मुकदमे राजस्थान-हरियाणा में दर्ज हैं।
अमरजीत बिश्नोई के खिलाफ 8 से ज्यादा मुकदमे राजस्थान-हरियाणा में दर्ज हैं।

जेल से छूटते ही भागी विदेश कोर्ट से जमानत मिलने पर सुधा कंवर जेल से बाहर आ गई। जमानत मिलने पर सुधा कंवर को पति अमरजीत ने विदेश में बुलवा लिया। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को जानकारी मिली कि 10 अक्टूबर 2023 को टूरिस्ट वीजा पर शारजाह के रास्ते सुधा कंवर इटली चली गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटरपोल एजेंसी के साथ समन्वय कर इसका संपूर्ण आपराधिक रिकॉर्ड, डोजियर, कोर्ट वारंट के साथ तलाश और गिरफ्तारी के लिए लेटर लिखकर दुबई और इटली के लिए इंटरपोल रेफरेंस दिया गया। इंटरपोल से सुधा कंवर का रेड नोटिस जारी करवाया गया।

सुधा कंवर के इटली के सिसली में रहने की पुख्ता जानकारी मिली। सूचना का सत्यापन करने के लिए इंटरपोल को रेफरेंस लेटर जारी कराने के बाद इटली की लोकल पुलिस ने सुधा कंवर को अरेस्ट कर लिया। पूर्व में अमरजीत विश्नोई की भारत लाने की लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है। इसके साथ ही सुधा कंवर को भारत प्रत्यार्पित करने के लिये प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक