Home » राष्ट्रीय » दिल्ली चुनाव, भाजपा का संकल्प पत्र जारी:घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹500 सब्सिडी, होली-दिवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त; महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए

दिल्ली चुनाव, भाजपा का संकल्प पत्र जारी:घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹500 सब्सिडी, होली-दिवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त; महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए

भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को ‘विकसित दिल्ली की नींव’ बताया।

उन्होंने दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए, गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी देने का वादा किया। होली-दीवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर देने का भी ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि मातृ सुरक्षा वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए दिए जाएंगे और 6 पोषण किट भी दी जाएंगी। दिल्ली में बिजली, बस और पानी को लेकर मौजूदा सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं, वह जारी रहेंगी।

नड्डा ने बताया कि 60-70 साल के बुजुर्गों के मिलने वाली पेंशन ₹2000 से बढ़ाकर ₹2500 की जाएगी। विधवा, दिव्यांगों और 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ₹3000 रुपए पेंशन मिलेगी।

दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में अटल कैंटीन योजना के तहत गरीबों को 5 रुपए में पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की जाएगी। उधर, अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। कहा- इसमें कानून-व्यवस्था सुधारने पर एक लाइन नहीं थी।

नड्‌डा की स्पीच की 6 बड़ी बातें…

  • AAP सरकार ने दिल्ली के बुजुर्गों के साथ धोखा किया। कोरोना काल में जब दिल्ली में 80 हजार बुजुर्गों का निधन हो गया, तो आपदा सरकार वालों ने पेंशन की लिस्ट में उनकी जगह नए नाम नहीं जोड़े। आपदा सरकार गरीबों को परेशान करती है।
  • AAP का मोहल्ला क्लीनिक भ्रष्टाचार का अड्डा है। लोगों को गुमराह करने का कार्यक्रम है। मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी लैब टेस्ट किए गए, 300 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। भाजपा सरकार आने पर इसकी जांच होगी।
  • कोरोना के दौरान पूर्वांचल वालों को भी आप-दा सरकार वालों ने परेशान किया। उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया। आपदा (कोरोना) के दौरान उन्हें आनंद विहार स्टेशन भेजकर उन्हें परेशान किया। आज आपदा वाले उनके हिमायती बन रहे हैं।
  • कोरोना काल के दौरान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को गुमराह किया। उनसे ऑक्सीजन को लेकर झूठ बोला। दिल्ली सरकार की चलाईं योजनाओं की जांच कराई जाएगी। भ्रष्टाचारियों को सजा मिलेगी।
  • भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था वो भी करके दिया है। इसलिए एक वाक्य भारत और दिल्ली की जनता के मन में समा गया है कि ‘मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी है’।
  • भाजपा ने गरीब कल्याण, सुशासन, गुड गवर्नेंस, महिला सम्मान, विकास, युवाओं और किसानों का सशक्तिकरण और मजदूर वर्ग को मुख्य धारा में लाने को अपना उद्देश्य बनाया और आज मुझे खुशी है कि नीति आयोग के अनुसार 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल आए हैं।

केजरीवाल ने स्टूडेंट्स के लिए बस में फ्री सफर का ऐलान किय

केजरीवाल ने मोदी को यह चिट्ठी शुक्रवार सुबह लिखी।
केजरीवाल ने मोदी को यह चिट्ठी शुक्रवार सुबह लिखी।

इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह ऐलान किया है कि चुनाव जीतने के बाद AAP की सरकार स्टूडेंट के लिए बस सेवा फ्री कर देगी। यानी कोई भी स्टूडेंट बस में फ्री सफर कर सकता है। वहीं, मेट्रो में भी स्टूडेंट को 50% छूट मिलेगी।

केजरीवाल ने ऐलान करने से पहले इसके संकेत पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में दे दिए थे। उन्होंने पीएम मोदी से कहा था कि मेट्रो प्रोजेक्ट में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार 50-50 सहयोग करता है। इसलिए किराए में छूट देने के लिए केंद्र का सहयोग जरूरी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान